ब्रेकिंग
कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग। नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग।
उत्तरप्रदेशलखनऊ

65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ संपन्न

65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ संपन्न

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों के दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। वैदिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ पंडित पंकज कुमार द्विवेदी द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, हनुमान जी एवं भगवान श्री जगन्नाथ का पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने सुंदरकाण्ड का सामूहिक पाठ कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों में 15 जुलाई को सायं 5 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन आयोजित होगा। 16 जुलाई को सायं 4:30 बजे भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी तथा 17 जुलाई को सायं लईया मंडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि श्री जगन्नाथ रथ यात्रा डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर से प्रारंभ होकर नजीरगंज, शंकरनगर, रामकृष्ण मठ के सामने, अयोध्या रोड स्थित रामाधीन सिंह लॉन, डॉ. पन्ना लाल चौराहा, डालीगंज पुल, हसनगंज कोतवाली एवं डालीगंज बाजार होते हुए पुनः श्री माधव मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ का स्वागत, पुष्पवर्षा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में बिहारी लाल साहू, भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जायसवाल, घनश्याम दास अग्रवाल, राकेश साहू, श्याम जी साहू, गोविंद साहू, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button