ब्रेकिंग
अधिवक्ता परिषद अवध के पदाधिकारी ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा की कड़े शब्दों में की निंदा दिव्यांगजन क्षेत्र के विकास हेतु सक्षम के माध्यम से निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका- कुलदीप आसपुर देवसरा पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार स्टाम्प में बड़े बकायेदारों से सख्ती के साथ वसूली करायी जाये- डीएम ब्लाक प्रमुख कुंडा ने तीन ग्राम पंचायतो मे लाखो रु की विकास योजना की रखी नीव यूपी सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं पास कराना होगा नक्शा, जानिए नए बिल्डिंग बायलॉज की खासियतें मेगा कैम्प में पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के लम्बित प्रकरण पर नाराज हुये डी... हत्या की निष्पक्ष जाँच की मांग किया तो जान से मारने की धमकी दे रहे हत्यारे  अपर जिला जज ने किया जिला नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण, मरीजों की देखभाल को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्... राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के कोच नियुक्त किए गए अंकित तिवारी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

रमेश बिधूड़ी का बयान शर्मनाक व महिला विरोधी मानसिकता को प्रतीक- डॉ० नीरज त्रिपाठी

निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के खिलाफ दिल्ली के कालकाजी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का बयान उनकी घटिया सोच व मानसिकता का प्रमाण है।

रमेश बिधूड़ी का बयान शर्मनाक व महिला विरोधी मानसिकता को प्रतीक- डॉ० नीरज त्रिपाठी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 6 जनवरी।

निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के खिलाफ दिल्ली के कालकाजी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का बयान उनकी घटिया सोच व मानसिकता का प्रमाण है।

आज यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि यह भाजपा और आरएसएस की उसी विचारधारा का उदाहरण है, जो महिलाओं का सम्मान करना ही नहीं जानती।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जी न सिर्फ इस देश के संसद की सम्मानित सदस्य है, बल्कि उस परिवार की बेटी हैं जिसने इस देश के लिए बलिदान दिए हैं, जान दी है, त्याग किए हैं।

डा० त्रिपाठी ने कहा कि प्रियंका गांधी वो आवाज हैं जिसने हमेशा नारी सम्मान के लिए संघर्ष किया है।

श्री त्रिपाठी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जो नारी सम्मान की बातें करते नहीं थकते, इस बयान पर मौन क्यों हैं, इस अक्षम्य अपराध के लिए रमेश बिधूड़ी को तत्काल माफी मांगनी चाहिए,अन्यथा की स्थिति में हम कांग्रेसजन सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और टाइम्स ग्रुप के पत्रकार रहे हैं, जो आजकल 'ग्लोबल भारत न्यूज' से जुड़कर राज्य संवाददाता के रूप में लेखन कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button