ब्रेकिंग
कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स...
Uncategorized

पट्टी गोलीकांड: ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह समेत 6 पर FIR, सभी पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित CCTV में कैद हुआ खूनी खेल, पुलिस हुई एक्टिव

पट्टी गोलीकांड: ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह समेत 6 पर FIR, सभी पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित
CCTV में कैद हुआ खूनी खेल, पुलिस हुई एक्टिव

पट्टी/प्रतापगढ़। पट्टी रजिस्ट्री कार्यालय के पास हुई गोलीबारी के बाद देर रात प्रशासन जागा। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह समेत 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। सभी आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है।एसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर पट्टी ने खुद इस सनसनीखेज घटना में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह, संतोष सिंह, ओम सिंह, अजय सिंह उर्फ टक्कू सिंह, शिवम पांडेय और विपिन पांडेय को नामजद अभियुक्त बनाया है। सभी आरोपी थाना पट्टी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

रजिस्ट्री के विवाद में बरसीं गोलियां, दो घायल
21 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे जगन्नाथ विश्वकर्मा पुत्र रामकृपाल विश्वकर्मा निवासी बिबियापुर औराइन थाना पट्टी अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। रजिस्ट्री ब्रजेश तिवारी निवासी अकारीपुर थाना आसपुर देवसरा के नाम होनी थी।जैसे ही यह सूचना विपिन पांडेय को मिली, उसने ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह और उनके समर्थकों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में ब्लॉक प्रमुख दर्जनों समर्थकों के साथ रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सुशील सिंह और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर जमीन विपिन पांडेय के नाम नहीं की गई तो गोली मार देंगे। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी।गोली लगने से अरुण मिश्रा के जांघ में और आदित्य मिश्रा के पैर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में दोनों को सीएचसी पट्टी लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

CCTV में कैद हुआ खूनी खेल, पुलिस एक्टिव
यह पूरी घटना रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपियों की दबंगई साफ नजर आ रही है। घटना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। देर रात एसपी के आदेश पर सभी 6 अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। पट्टी पुलिस समेत पुलिस की पांच टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। एसपी ने साफ कहा है कि किसी भी हाल में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button