ब्रेकिंग
प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों के लिव-इन को मिली सुरक्षा, पुलिस को ... जूनियर बार एसो० पुरातन का मतदान हुआ संपन्न1834 मतदाताओं ने किया मतदान,कल होगी मतगणना जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन। प्रतापगढ़: यूपी बोर्ड परीक्षा का शंखनाद; 166 केंद्रों पर 1.02 लाख परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम, जोनल मज... प्रतापगढ़ में मुठभेड़: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर अतुल गौड़ गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, 38 मुकदमे थे ... आस्था और भक्ति के साथ एकता का संदेश दे रहा है शिवाला महोत्सव- सदर विधायक महाशिवरात्रि पर गुलजार उपवन में भव्य झांकी व तीन दिवसीय सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ। खाकी ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का किया पर्दाफाश 
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कुंडा में सरकारी तालाब पर खुलेआम कब्जा, प्रशासन मौन

सरयू नगर स्थित तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण जारी, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

ग्लोबल भारत न्यूज़ डिजिटल : प्रतापगढ़

Illegal construction on government pond land at Saryu Nagar, Kunda, Pratapgarh
Illegal construction work underway on government pond land in Saryu Nagar, Kunda.

प्रतापगढ़ के कुंडा कस्बा के सरयू नगर मोहल्ले में स्थित सरकारी तालाब पर भूमाफियाओं द्वारा खुलेआम कब्जा कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले पर आंखें मूंदे बैठे हैं। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज तालाब की भूमि पर धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी है, जिससे आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद न तो कुंडा तहसीलदार ने मौके पर कोई ठोस कार्रवाई की और न ही उपजिलाधिकारी (एसडीएम) स्तर से कोई प्रभावी कदम उठाया गया। सवाल यह उठता है कि आखिर सरकारी तालाब जैसी सार्वजनिक संपत्ति पर हो रहे इस अवैध कब्जे को रोकने से प्रशासन क्यों कतरा रहा है।
बताया जा रहा है कि तालाब की जमीन पर मिट्टी भराव कर पक्के निर्माण की तैयारी की जा रही है, जिससे न सिर्फ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण को भी गंभीर खतरा पैदा हो रहा है।
इस पूरे मामले में प्रशासन की निष्क्रियता पर अब जनता सवाल खड़े कर रही है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भूमाफियाओं के हौसले और बुलंद होंगे और सरकारी तालाब पूरी तरह कब्जे की भेंट चढ़ जाएगा।
अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आते हैं या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button