ब्रेकिंग
सड़क हादसे में घायल व्यापारी रवि गुप्ता उर्फ लल्ला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ संविधान दिवस पर कांग्रेस की 'संविधान रक्षा यात्रा', वोट के अधिकार को बताया संविधान की बुनियाद जगत जननी मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे- आशुतोष त्रिपाठी। न्यायालय स्थानांतरण,पांच थानों को आउटलाइन कोर्ट से जोड़ने के विरोध में अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी किय... विंध्यवासिनी के दर्शन को रवाना हुई आशुतोष त्रिपाठी की निःशुल्क बस संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निगम में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की आम सभा... प्रतापगढ़ में ब्लैकआउट,एयर रेड मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन सायरन बजते ही पूरा पुलिस लाइन इलाका अलर्ट हो ग... जनगणना-2027: जनभागीदारी से बनेगी सटीक जनगणना की आधारशिला। उ. प्र. प्रधानाचार्य परिषद यूनिट प्रतापगढ़ के तत्वावधान में अवधेश विद्या निकेतन इ. का. सीतलमऊ, लालगं... अधिवक्ता परिषद की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा
उत्तरप्रदेशसीतापुर

सीतापुर में ड्यूटी के दौरान आरक्षी की संदिग्ध मौत, इंसास राइफल से चली तीन गोलियां

मृतक आरक्षी हिमांशु कुमार जनपद अमरोहा के ग्राम ईश्वरदेव का निवासी था

सीतापुर में ड्यूटी के दौरान आरक्षी की संदिग्ध मौत, इंसास राइफल से चली तीन गोलियां

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्यारहवीं वाहिनी पीएसी परिसर में शनिवार सुबह गोली लगने से एक आरक्षी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल समेत पीएसी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

advertisement
advertisment

जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षी हिमांशु कुमार जनपद अमरोहा के ग्राम ईश्वरदेव का निवासी था। वह 2021 बैच का सिपाही था और मुरादाबाद की 24वीं बटालियन पीएसी के जी दल में तैनात था। वर्तमान में सीआर ड्यूटी के तहत वह सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी में प्रतिनियुक्त था। शनिवार सुबह वह केंद्रीय आयुध भंडार के वॉच टावर पर ड्यूटी कर रहा था, तभी इंसास राइफल से निकली तीन गोलियों से उसकी मौत हो गई।

advertise
global bharat news

घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

sitapur constable news

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button