ब्रेकिंग
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

5000 सरकारी स्कूल मर्ज करने के विरुद्ध कॉंग्रेस ने निकाला पैदल मार्च।

आज पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा 5000 सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के विरूद्ध पैदल मार्च निकाला गया।

5000 सरकारी स्कूल मर्ज करने के विरुद्ध कॉंग्रेस ने निकाला पैदल मार्च।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 27 जून।

आज पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा 5000 सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के विरूद्ध पैदल मार्च निकाला गया।

ज़िलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधिक ज्ञापन ज़िलाधिकारी प्रतापगढ़ के माध्यम से सौंपा गया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में 5000 सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है जो आम गरीब, किसान व मजदूर परिवारों के खिलाफ बड़ी साजिश है l

उन्होंने कहा कि सरकारें जन कल्याण के लिए बनाई जाती है भाजपा सरकार एक तरफ स्कूलों को बंद कर गरीबों के बच्चों को अशिक्षित बनाने की साजिश कर रही है l

पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ा, दलित, किसान, मजदूर व अल्पसंख्यक विरोधी है सरकारी स्कूलों को बंद करने का फैसला करके सरकार ने साफ कर दिया कि आम लोगों को अशिक्षित बनाकर उनके हक अधिकार को कुचल देना है l

उक्त अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा, पट्टी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुनीता सिंह पटेल, प्रेम सागर पाल, महेन्द्र यादव, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, लाल बहादुर पटेल, पिछड़ा वर्ग विभाग के नगर अध्यक्ष मोहम्मद इदरीसी, सुरेश मिश्रा, चन्द्रनाथ शुक्ला, मो.इश्तियाक, बेलाल अहमद मो.दिलशाद, बृजेश कुमार, सरदार पटेल, बृजेश यादव, विपत्ति लाल यादव, महेन्द्र यादव, राम धन यादव, पवन विश्वकर्मा, पप्पू यादव, मजहर अली, अंजुम बानो, मो.फरीद, सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी व संचालन पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button