ब्रेकिंग
राष्ट्रगान की तरह ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगौरव का दर्जा देने के निर्णय का राम नाईक द्वारा स्वागत। जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भयहरणनाथ धाम की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश पूर्ण। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मन्त्री श्री अजय राय के स्वास्थ्य के लिए लिए प्रार... प्रमोद तिवारी की जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से हुयी शिष्टाचार भेंट। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रतापगढ़ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया... श्रमिक चेतना के प्रतीक स्व.रघुवीर सिंह पवन की रचना 'लाल सितारा' का हुआ लोकार्पण। मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जिला जेल से 92 बर्षीय कैदी को दया याचिका के तहत किया गया रिहा,हत्या के मामले में हुई काट रहा था आजीवन कारावास की सज़ा

प्रतापगढ़ जिला जेल से 92 बर्षीय कैदी को दया याचिका के तहत किया गया रिहा,हत्या के मामले में हुई काट रहा था आजीवन कारावास की सज़ा

प्रतापगढ़ ,10 जनवरी। जिला जेल में बंद 92 वर्षीय बुजुर्ग बीमार कैदी अबू सैम को दया याचिका के तहत रिहा कर दिया गया है। यह कदम सरकार की उस नीति के अनुसार है, जिसमें जेल में बंद बुजुर्ग और बीमार कैदियों को दया याचिका के तहत रिहा करने का प्रावधान है।

अबू सैम देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कुशफरा गांव का निवासी है और मर्डर के मामले में जेल में निरुद्ध था। उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह अक्सर बीमार रहता था। जेल प्रशासन ने मानवीयता दिखाते हुए शासन के माध्यम से राज्यपाल के पास दया याचिका भेजकर बुजुर्ग को रिहा करने की मांग की।

जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि जेल प्रशासन ने बुजुर्ग कैदी की रिहाई के लिए पैरवी की थी। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ जेल में निरुद्ध अन्य ऐसे बुजुर्ग बंदियों की रिहाई के लिए पैरवी की जा रही है जो उम्र के ढलान पर हैं बीमार और अशक्त हैं।

अबू सैम को शुक्रवार शाम 5 बजे जेल से रिहा किया गया। जेल अधिकारियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और मिठाई देकर विदाई दी। अबू सैम के परिजनों ने उनकी रिहाई पर खुशी व्यक्त की और जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि सरकार जेल में बंद बुजुर्ग और बीमार कैदियों के प्रति मानवीयता दिखाने के लिए तैयार है। यह कदम न केवल बुजुर्ग कैदियों के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है।

Pratapgarh jail
अबू सैम कुशफरा प्रतापगढ़ रिहाई फ़ोटो

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button