ब्रेकिंग
चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन एन.एम.ओ. काशी प्रांत के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन विनय त्रिपाठी बने DIG CRPF, विशेष समारोह का हुआ आयोजन  गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़: नहर में पानी न आने से किसान परेशान, भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह रिंटू के नेतृत्व में प्रदर्शन

प्रतापगढ़: नहर में पानी न आने से किसान परेशान, भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह रिंटू के नेतृत्व में प्रदर्शन

प्रतापगढ़। ममानधाता ब्लॉक अंतर्गत प्रतापगढ़ रजबहा से निकली विश्वनाथगंज रजबहा में लंबे समय से पानी न आने पर किसानों में आक्रोश भड़क गया। रविवार को भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह रिंटू के नेतृत्व में किसानों ने नहर विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

किसानों ने आरोप लगाया कि नहर सूखी पड़ी है और उसमें झाड़ियां उग आई हैं। परिणामस्वरूप बुआपुर, पनियारी, अंतपुर, धनीपुर, अकोढ़िया, मदरा, गाल्हनपुर, पूरे अजमेरशाह, पूरे खरगराय, भावलपुर, भवानीपुर, शेखनपुर समेत दर्जनों गांवों की धान की खेती संकट में है।

अजय प्रताप सिंह रिंटू ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से हेड से टेल तक पानी नहीं पहुंचा। बारिश के बाद अब सिंचाई का सही समय है, मगर नहर में पानी न होने से खेत सूख रहे हैं, दरारें पड़ रही हैं, और किसानों को भारी नुकसान का खतरा है।

ग्राम प्रधान भागीरथी सिंह, पूर्व प्रधान राधेश्याम सिंह, तथा ग्रामीण राजेश यादव, फौजदार सिंह, राम नारायण, आनन्द शुक्ल, महेंद्र कुमार, हिमांशु गुप्ता, विजय कुमार ने भी नहर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और समस्या का त्वरित समाधान मांगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button