ब्रेकिंग
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण
उत्तरप्रदेशलखनऊ

लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर एटीएस लखनऊ का एएसपी बनाया गया।

यह पद अत्यंत संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण माना जाता है, क्योंकि एटीएस राज्य में आतंकवाद-रोधी अभियानों और सुरक्षा से जुड़े मामलों की निगरानी करता है।

लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर एटीएस लखनऊ का एएसपी बनाया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
लखनऊ, 25 अप्रैल।

यह पद अत्यंत संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण माना जाता है, क्योंकि एटीएस राज्य में आतंकवाद-रोधी अभियानों और सुरक्षा से जुड़े मामलों की निगरानी करता है।

श्रेष्ठा ठाकुर मूलत: उन्नाव की रहने वाली हैं। उन्होंने 2012 में यूपीपीएससी परीक्षा पास की थी। पहली बार 2017 में चर्चा में आईं। उस वक्त बुलंदशहर में सीओ थीं। चालान काटने को लेकर उनकी एक पार्टी के कार्यकर्ता से बीच सड़क बहस हुई थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। बाद में उनका ट्रांसफर नेपाल बॉर्डर के पास बहराइच जिले में कर दिया गया था।

सख्त कार्यशैली और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली श्रेष्ठा ठाकुर को इस बार एक बेहद अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस), लखनऊ में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात किया गया है। यह पद अत्यंत संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण माना जाता है, क्योंकि एटीएस राज्य में आतंकवाद-रोधी अभियानों और सुरक्षा से जुड़े मामलों की निगरानी करता है।

वर्ष 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली हैं और अपने करियर के दौरान कई अहम पदों पर कार्य कर चुकी हैं। बागपत में एएसपी रहते हुए उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर अपनी अलग पहचान बनाई थी।

उनकी लोकप्रियता 2017 में उस समय और बढ़ी, जब बुलंदशहर में सीओ पद पर तैनाती के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे नियमों का पालन करवाने के लिए एक राजनीतिक कार्यकर्ता से सख्ती से पेश आती नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें ‘लेडी सिंघम’ का नाम दिया गया और उनकी कार्यशैली की व्यापक चर्चा हुई।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button