ब्रेकिंग
श्रमिक चेतना के प्रतीक स्व.रघुवीर सिंह पवन की रचना 'लाल सितारा' का हुआ लोकार्पण। मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श... अजगरा पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन पांडुलिपियों का परीक्षण। स्वास्थ्य के क्षेत्र में में डाॅ. अलका तिवारी का योगदान अविस्मणीय- एसडीएम प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी।
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज के माधवनगर में रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम से संपन्न।

इस सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक सुबंधु जी थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक श्रीमान विजय कुमार पाण्डेय ने किया।

प्रयागराज के माधवनगर में रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम से संपन्न।

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज, 10 अगस्त।

इस सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक सुबंधु जी थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक श्रीमान विजय कुमार पाण्डेय ने किया।

रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, माधव नगर भाग दक्षिण प्रयाग की ओर से हनुमान वाटिका, धूमनगंज में रविवार को रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अवनीश जी के नेतृत्व में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। शुरुआत “ऐसी लागी लगन” भजन से हुई, जिसके उपरांत तीज के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति मातृशक्ति द्वारा दी गई।

मुख्य वक्ता सुबंधु जी ने रक्षाबंधन के वास्तविक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल रक्षासूत्र बाँधने तक सीमित नहीं है, बल्कि माताओं और बहनों को राष्ट्र की रक्षा के संकल्प के साथ इसे मनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हर नागरिक को जागरूक रहना आवश्यक है। जिस प्रकार अमेरिका में पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों के लिए वहां के इतिहास और संस्कृति की जानकारी रखना जरूरी होता है, उसी प्रकार हमें भी गंगा के इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र के गौरवस्थलों की जानकारी अवश्य रखनी चाहिए।

श्रीमान विजय जी ने नगर संचालक के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि नगर कार्यवाह उग्रसेन जी के निर्देशन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में संघ से जुड़ी पुस्तकें, यष्टि और दंड, भगवा ध्वज आदि सामग्री की बिक्री के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए। नगर के गणमान्य नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ इनका क्रय किया।

कार्यक्रम में संघ की आज्ञा श्रीमान शिव प्रकाश जी द्वारा दी गई। इस अवसर पर श्री वीर कृष्ण जी, नरेंद्र जी, रविंद्र जी, देवेश जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। लगभग डेढ़ सौ स्त्री-पुरुष एवं माताएं कार्यक्रम में शामिल हुए और आपस में रक्षा सूत्र बाँधकर भाईचारे का संदेश दिया।

सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देते हुए यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button