ब्रेकिंग
सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला। बदलते परिदृश्य में कैसे रहें सुरक्षित? प्रधानाचार्य परिषद ने किया जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात।
Global भारत न्यूज़अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी फरीद खान पुलिस हिरासत में

लव जेहाद के मामले को लेकर पुलिस खंगाल रही आरोपी की कुंडली, एक सप्ताह पूर्व एक युवती का किया था अपहरण

दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी फरीद खान पुलिस हिरासत में

लव जेहाद के मामले को लेकर पुलिस खंगाल रही आरोपी की कुंडली, एक सप्ताह पूर्व एक युवती का किया था अपहरण

ग्लोबल भारत न्यूज डेस्क 

प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुष्कर्म और अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी फरीद खान को महेशगंज पुलिस ने गंगा एक्सप्रेस मार्ग के बगल से उस समय धर दबोचा जब वह क्षेत्र में अपने लोगों से मिलने आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे धर दबोचा और कानूनी प्रक्रिया पूरी करके जेल भेज दिया।

राय असकरनपुर के रूमती पर निवासी फरीद खान क्षेत्र में युवा नेता के तौर पर अपनी पहचान बना रहा था कि इसी बीच राय असकरनपुर की एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसका अपहरण कर लिया। युवती के परिजनों में फरीद के खिलाफ नामजद तहरीर महेशगंज थाने में दिया था और अपनी बिटिया को लव जेहाद के इस जाल से सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई थी। बढ़ते राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस के सामने इस मामले को पटाक्षेप करने कांसिल दबाव बना हुआ था। लड़की प्रभावशाली परिवार से संबंध रखती थी और फरीद के जाल में फंसकर गलत कदम उठा बैठी थी। महेशगंज के थाना प्रभारी राधेबाबू ने फरीद की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर दविश डलवा रहे थे कि इसी बीच फरीद के वापस क्षेत्र में देखे जाने की सूचना थाना प्रभारी को मिली। उन्होंने चौकसी बरतते हुए पुलिस के मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर रखा था। जब सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में देखा गया तो उन्होंने उसको हाइवे के बगल से दबोच लिया जब वह वापस जाने की फिराक में था। फिलहाल फरीद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चैन की सांस लिया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button