ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम एवं एसपी ने थाना समाधान दिवस पर थाना अन्तू में सुनी फरियादियों की समस्यायें

शिकायतकर्ताओं की शिकायत को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाये-डीएम

डीएम व एसपी ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद कर पेश की मानवता की मिसाल,

शिकायतकर्ताओं की शिकायत को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाये- डीएम

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना अन्तू जा रहे थे तो रास्ते में बाबूगंज चौराहे के पास सड़क दुर्घटना में घायलों को देख डीएम व एसपी ने बिना देर किए अपनी गाड़ी रोक दी और तत्काल मदद के लिए आगे बढ़े।

एसपी ने घायल बुजुर्ग व बच्चे को फास्ट किट के माध्यम से घावों का साफ किया और दवाईयां लगायी, डीएम द्वारा इस दौरान घायल व्यक्तियों को दर्द की दवा खिलायी गयी और मौके पर 108 एम्बुलेन्स को बुलाकर मेडिकल कालेज प्रतापगढ़ के लिये भेजा गया। डीएम द्वारा घायल व्यक्तियों से उनके सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तो बुजुर्ग राम किशोर द्वारा बताया गया कि वह आम पोखर गोरखापुर अमेठी का रहने वाला है और अपने नाती अजय वर्मा के साथ रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में जा रहे थे। परिजनों द्वारा मदद के लिये डीएम एवं एसपी का आभार व्यक्त किया गया। डीएम और एसपी द्वारा दिखाई गई तत्परता की स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं, जिले के इन दो शीर्ष अधिकारियों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए घायलों की मदद की।

उसके उपरान्त डीएम एवं एसपी ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना अन्तू पहुॅचकर दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करायें। थाना समाधान दिवस में कुल 17 शिकायतें राजस्व विभाग की प्राप्त हुई जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त अन्य राजस्व शिकायतों के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर राजस्व सम्बन्धित प्रकरणों का बिना किसी पक्षपात के शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करायें, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जो फरियादी भी अपनी समस्या लेकर आये उनकी शिकायतों को गम्भीरता से सुनें। राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी शिकायतों का शत् प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करें, किसी भी शिकायत को अनदेखा न करें और उसका समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाये।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस थाने में आये हुये फरियादियों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करें, उनकी शिकायतों को सावधानीपूर्वक सुने तथा जल्द से जल्द उनकी शिकायतों का निस्तारण करायें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button