ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक... वृद्धजनों का सम्मान उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों क... विकसित प्रदेश की सोंच पर युवा संवाद अजगरा महोत्सव तैयारी पर सीडीओ नें कहा शतप्रतिशत दायित्व निर्वाहन चाहिए प्रधान पुत्र पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने लगाया गंभीर आरोप,अवैध असलहा दिखाकर मुकदमा सुलह करने बना रहा... राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत। प्रतिस्पर्धा कौशल ग्रेट डिबेट! कौन देगा यक्ष प्रश्न पर युधिष्ठिर का सटीक उत्तर? शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य के निर्माता: डॉ. निशाकांत ओझा अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक अयोध्या की अर्पिता पाण्डेय को डिप्टी सीएम ने स्वीकृत किया मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांधाता का रामनगर गांव

इस वारदात ने 15 साल पुराने उस जख्म को फिर से हरा कर दिया है, जब दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में हत्याएं हुई थीं

प्रतापगढ़। मांधाता से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज खबर आ रही है, जहाँ पुरानी रंजिश की आग एक बार फिर धधक उठी है। रामनगर गांव में सलीम नाम के व्यक्ति की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस विवाद की जड़ें 15 साल पुरानी हैं, जिसमें पहले भी दोनों पक्षों से हत्याएं हो चुकी थीं। आज उसी खूनी रंजिश ने एक और जान ले ली है।”

​ मांधाता थाना क्षेत्र का रामनगर गांव आज फिर दहल उठा। सलीम, पुत्र लाल मोहम्मद की पड़ोसी दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात ने 15 साल पुराने उस जख्म को फिर से हरा कर दिया है, जब दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में हत्याएं हुई थीं। हालांकि, उस समय मुकदमेबाजी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन अंदर ही अंदर रंजिश की आग सुलग रही थी।”

आज उसी पुराने विवाद का खौफनाक अंत सलीम की मौत के रूप में सामने आया।

परिजनों का आरोप है कि समझौते के बावजूद पड़ोसी पक्ष मौके की तलाश में था और आज मौका मिलते ही सलीम को निशाना बना लिया गया। घटना के बाद से गांव में जबरदस्त आक्रोश है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।”

​कानून को हाथ में लेने वाले इन दबंगों ने 15 साल पुराने समझौते को धता बता दिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन हत्यारों को कब तक गिरफ्त में लेती है।

Pratapgarh saleem ki hatya
Oplus_131072

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button