ब्रेकिंग
उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिला बार में हुआ मुंसिफ सदर का विदाई सम्मान समारोह

वादकारी हित अधिवक्ताओं के लिए सर्वोपरि- जिला जज।।

जिला बार में हुआ मुंसिफ सदर का विदाई सम्मान समारोह

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित मुंसिफ सदर के विदाई सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पांडेय ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं के लिए वादकारी हित सर्वोपरि होता है सभी को इसका अनुसरण करना चाहिए। न्यायिक अधिकारी वरुण कुमार कौशिक का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर अधिवक्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी जिला बार के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह व महामंत्री रविंद्र सिंह मंटू संयुक्त मंत्री संदीप सिंह ने न्यायिक अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर पदोन्नति होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मुंसिफ सदर वरुण कुमार कौशिक का न्यायिक कार्य सदैव निष्पक्ष एवं उच्च न्यायिक सिद्धांतों पर आधारित रहा हम सभी अधिवक्तागण उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं,सम्मान से अभिभूत न्यायिक अधिकारी श्री कौशिक ने कहा कि जज के तौर पर वादकरियो को जितना न्याय दिया जा सकता है मैंने देने का प्रयास किया प्रतापगढ़ से अच्छी यादें लेकर जा रहा हूं. बारकाउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह मंटू ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।इसके पूर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला बार में झंडा फहराया गया, इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता जय नारायण सिंह, रामचंद्र सिंह,बृजेश सिंह गौतम,महीप सिंह,दिनेश शुक्ल,हरिनाम सिंह,अश्वनी सिंह,संदीप सिंह,अंजनी सिंह बाबा,कुंवर दिग्विजय सिंह,धर्मेंद्र सिंह,अशोक सिंह,राजेश्वर सिंह,आलोक सिंह,एबरार अहमद,अतुल सिंह,पुष्पराज सिंह,योगेश सिंह सहित तमाम न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button