ब्रेकिंग
फर्जी लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश,जिसकी स्क्रिप्ट किसी बॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं बेकाबू रोडवेज बस की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ छीन लीं स्कूल की खबर चलाने पर गुरु जी ने दी हाथ-पैर तोड़ने की धमकी पूर्व प्रधानाचार्य पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया सांसद प्रमोद तिवारी ने। कुंडा में आखिर न्यायालय के आदेश का अनुपालन क्यों नहीं करवा पा रहा राजस्व विभाग विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा यह बजट: राजेंद्र मौर्य ​प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत; रोंगटे खड़े कर देने वाला LI... भारत-तिब्बत सहयोग मंच की मासिक "तरंग” बैठक का आयोजन हुआ। प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय मनरेगा बचाओ सत्याग्रह का आयोजन किया गया। जूनियर बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी,महामंत्री पर चार प्रत्याशी सहित 48 प्रत्याशी चुनावी म...
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़लाइफ स्टाइल

कुण्डा: चौसा में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया

कुंडा ब्लाक के चौंसा ग्राम प्रधान ने किया शिविर का आयोजन, राजा भैया के समाजसेवी कार्यों से समर्थक भी प्रेरणा लेकर कर रहे समाजसेवा

कुण्डा: चौसा में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया

 

कुंडा ब्लाक के चौंसा ग्राम प्रधान ने किया शिविर का आयोजन, राजा भैया के समाजसेवी कार्यों से समर्थक भी प्रेरणा लेकर कर रहे समाजसेवा

 

राजा भैया के समर्थक भी अपने स्तर से समाजसेवा का अवसर बनकर समाज के अंतिम छोड़ पर खड़े लोगों की सेवा करते रहते है। कुंडा ब्लाक के चौंसा ग्राम प्रधान विष्णुधर मिश्रा (बाबा बैताली) द्वारा एक निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में आस पास के गाँवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी आँखों की जाँच कराने पहुँचे। शिविर में दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल रहे। इस अवसर पर आवश्यकता के अनुसार चश्मों का वितरण, दवाइयों की उपलब्धता और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराने की बात कही गई।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम जिसमें डॉ तैसिया मुमताज, अवनीश प्रजापति, विनोद पाण्डेय, विशाल मिश्र, जय पाण्डेय की टीम ने मरीजों की आँखों की जाँच किया। जाँच के दौरान, आयुष्मान कार्ड और अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा की घोषणा की गई। चिकित्सकों ने बताया कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन अत्याधुनिक फेम्टो लेज़र (दूरबीन विधि) तकनीक से किया जाएगा।

इस प्रक्रिया में न तो सुई, न चीरा और न ही टांके की आवश्यकता होगी। ग्रामीणों की सुविधा के लिए रियायती दर पर चश्मे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में मोतियाबिंद के लिए चयनित मरीजों की सर्जरी राजीव आई हॉस्पिटल हथिगहां बाजार प्रयागराज में की जाएगी। इस शिविर के आयोजन की ग्रामीणों ने सराहना की। लोगों ने निःशुल्क नेत्र जाँच और रियायती दर पर चश्मे उपलब्ध होने पर संतोष व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने आयोजन के लिए ग्राम प्रधान विष्णुधर मिश्रा (बाबा बैताली) और चिकित्सा दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। इस मौके पर अविनाश मिश्रा “अमन“, आदित्य त्रिपाठी(ओम),आदित्य पांडेय, अखिलेश बीडीसी आदि लोग मौजूद रहे.

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button