ब्रेकिंग
प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ का एक दिवसीय धरना सम्पन्न। प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय विपक्ष पर जमकर हमला बोला बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर SIR और जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने की प्रेस वार्ता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे... फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे
प्रतापगढ़

नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश

लालगंज में वर्ष प्रतिपदा पर हुआ भव्य संचलन

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुंडा द्वारा लालगंज में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा कि हिंदू नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा केवल एक तिथि का उत्सव नहीं है। यह भारत की सभ्यतागत निरंतरता, सांस्कृतिक आत्मविश्वास, और राष्ट्रीय गर्व का वार्षिक महोत्सव है। जब हम इस दिन को हृदय से अपनाते हैं, तो हम एक ऐसी यात्रा में सम्मिलित होते हैं जो हजारों वर्षों से अनवरत चली आ रही है। वेदों से, महाभारत से, रामायण से, चाणक्य से, विक्रमादित्य से, शिवाजी से, स्वामी विवेकानंद से, और आज के उस भारत तक जो पुन: विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। स्व की पुनजार्गृति से अपने को जानना, अपनी संस्कृति को जीना, अपनी भाषा पर गर्व करना, और अपने उत्सवों में राष्ट्र की आत्मा को अनुभव करना। यह आत्मनिर्भर भारत की आत्मा है। भारतीय खगोल शास्त्र और ज्योतिष पूर्णत: वैज्ञानिक है। यह प्रकृति से समन्वय पर आधारित है। इस अवसर पर लालगंज में स्वयंसेवकों ने पथ संचालन किया। स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा से संचलन का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला संघचालक देवेंद्र सिंह, विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ सौरभ पाण्डेय, जिला प्रचारक सूरज, जिला कार्यवाह अजेय, सह जिला कार्यवाह शिवम, भाजपा नेता ओमप्रकाश पाण्डेय, मनोज, मधुकर, कमलेश, शैलेन्द्र, संतोष सिंह, शिव मंगल, शिवाकांत, विमलेश, उमा शंकर, राम अवधेश, पंकज गाना, ओम प्रकाश पांडे गुड्डू , पद्मपादि, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

प्रतिपदा उत्सव में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक

प्रतिपदा उत्सव को संबोधित करते विभाग प्रचारक ओम प्रकाश

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button