ब्रेकिंग
मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी। राजभवन बेंती कुंडा में आने वाले फरियादियों को अब भोजन कराके भेजेंगे राजा भैया। लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर एटीएस लखनऊ का एएसपी बनाया गया। स्मार्ट प्रिपेड मीटर के विरोध में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन। प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति ने परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया। धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक 'बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी' और 'प्रगति पथ' का हुआ विमोचन। हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी फरीद खान पुलिस हिरासत में 2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

स्व० राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर चौपाल का आयोजन हुआ।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन शुकुलपुर गांव में किया गया, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने किया l

स्व० राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर चौपाल का आयोजन हुआ।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 21 मई।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन शुकुलपुर गांव में किया गया, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने किया l

आज दिनांक-21/05/2025 को कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सड़वा चंडिका विकास खंड के शुकुलपुर गांव में चंद्र नाथ शुक्ला द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाए गए संगठन सृजन अभियान कोऑर्डिनेटर/जनपद प्रभारी हरिकेश त्रिपाठी जी व प्रमोद मिश्रा जी के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया l

इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने मताधिकार की उम्र सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दिया, आज का भारत जो संचार क्रांति में विश्व में अपना वर्चस्व कायम किया हुआ है यह राजीव गांधी जी के संचार क्रांति के कारण ही संभव हो पाया।

प्रमोद मिश्रा ने कहा कि नवोदय विद्यालय जैसे केंद्रीय विद्यालय राजीव गांधी जी के दूरदर्शिता का ही परिणाम है।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के लिए आगामी 100 दिनों की कार्य योजना तैयार किया है। और हमें तय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण करना है। प्रतापगढ़ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उसे पूरा करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जनपद में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही बेहतर होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग राहुल गांधी जी के संघर्ष व सामाजिक न्याय के लिए संकल्पना को देखते हुए तेजी से जुड़ रहे हैं।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, सेवादल जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरोज कश्यप, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, मो.वसीम, भवानी शंकर दूबे, मो.इश्तियाक, विकास शुक्ला, राम रतन तिवारी, इंद्रानंद तिवारी, अशोक गौतम, अशोक सिंह, श्याम शंकर तिवारी, सुरेश सिंह, अरबाज आलम, अबू शमा, मुन्नू सिंह, रियाज सुलतान , आशीष शुक्ला, सुरेश मिश्रा, बेलाल अहमद, मो.दिलशाद, अश्वनी उपाध्याय,चरण सिंह यादव , मो. कासिम, मो.इदरिशी, पृथ्वी राज गौतम, सुरेश दुबे, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button