ब्रेकिंग
पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ... आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध असलहा तस्कर गिरफ्तार, 5 पिस्टल व 10 मैगजीन बरामद

कोतवाली मांधाता पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध विदेशी असलहा तस्करी करने वाले कुख्यात तस्कर को दबोच लिया

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध असलहा तस्कर गिरफ्तार, 5 पिस्टल व 10 मैगजीन बरामद

प्रतापगढ़। कोतवाली मांधाता पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध विदेशी असलहा तस्करी करने वाले कुख्यात तस्कर को दबोच लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान राजाराम पुत्र स्व. राम आधार निवासी सरायमुरार सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से 5 पिस्टल और 10 मैगजीन बरामद हुईं, जिनमें तीन विदेशी पिस्टल भी शामिल हैं। बरामद हथियारों पर “MADE IN GERMANY” और “.32 बोर MADE IN UNITED KING” अंकित है।

पुलिस जांच में सामने आया कि राजाराम के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। यह तस्करी गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

बाइट — दीपक भूकर एसपी प्रतापगढ़

एसपी दीपक भूकर ने सईं कॉम्प्लेक्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया कि तस्करी की इस चेन में शामिल सभी लोगों पर जल्द कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन एडिशनल एसपी पूर्वी विनय प्रभाकर साहनी, सीओ रानीगंज के नेतृत्व में मांधाता एसओ अरविंद कुमार सिंह व स्वाट प्रभारी अमित चौरसिया की टीम ने अंजाम दिया।

गजेहड़ी पुलिस चौकी के पास हुई इस गिरफ्तारी को जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button