ब्रेकिंग
राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,14 मार्च को राष्ट्रीय लो... पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ... आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर...
देशप्रतापगढ़विदेश

ईरान में प्रतापगढ़ के चीफ ऑफिसर सहित 16 भारतीय बंधक, जिलाधिकारी ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

जिलाधिकारी प्रतापगढ़, शिव सहाय अवस्थी ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (संयुक्त सचिव, पी.ए.आई. डिवीजन) को आधिकारिक पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।

यूपी प्रतापगढ/ग्लोबल भारत डेस्क

ईरान में प्रतापगढ़ के चीफ ऑफिसर सहित 16 भारतीय बंधक, जिलाधिकारी ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

​ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा एक मर्चेंट नेवी जहाज को ज़ब्त किए जाने के बाद उसमें सवार भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस घटना में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के निवासी और जहाज के चीफ ऑफिसर अनिल कुमार सिंह भी शामिल हैं, जिन्हें अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़ित की पत्नी के अनुसार ​घटना 8 दिसंबर 2025 की है जब दुबई की कंपनी ‘प्राइम टैंकर्स’ (Prime Tankers LLC) द्वारा संचालित ​एम-टी-वैलियंट रोर (M-T-VALIANT ROAR), जहाज पर कुल 18 सदस्य सवार थे, जिनमें 16 भारतीय और 2 अन्य देशों के नागरिक हैं।इस सभी को बंधक बनाया गया और 8 जनवरी को ईरान सरकार ने जेल में बंद कर दिया। चीफ ऑफिसर अनिल कुमार सिंह की पत्नी, गायत्री सिंह (निवासी कुण्डा, प्रतापगढ़) ने प्रशासन से मदद की अपील की है। उनका परिवार इस घटना के बाद से गहरे संकट और परेशानी में है।

  • रिवोल्यूशनरी गार्ड्स: ईरान की सैन्य शाखा जिसने जहाज को पकड़ा।
  • IMO नंबर: 9190078 (जहाज की पहचान संख्या)।
  • साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय का मुख्यालय जहाँ यह अपील भेजी गई है।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रतापगढ़, शिव सहाय अवस्थी ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (संयुक्त सचिव, पी.ए.आई. डिवीजन) को आधिकारिक पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में अनुरोध किया गया है कि इस प्रकरण में नियमानुसार तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए ताकि बंधक बनाए गए भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके।

 

Anil singh merchant navy officer
Oplus_131072


यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button