ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न।
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

माधवनगर में हनुमान जयंती कार्यक्रम आयोजित।

माधव नगर, भाग दक्षिण प्रयाग में हनुमान जयंती पर दीपोत्सव एवं शंख ध्वनि के साथ हनुमान चालीसा पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

माधवनगर में हनुमान जयंती कार्यक्रम आयोजित।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज, 20 अक्टूबर।

माधव नगर, भाग दक्षिण प्रयाग में हनुमान जयंती पर दीपोत्सव एवं शंख ध्वनि के साथ हनुमान चालीसा पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

माधव नगर, पंचवटी आश्रम, नेहरू पार्क मोड़ स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में नगर धर्म जागरण समिति के तत्वावधान मे हनुमान जयंती के पावन पर्व पर भव्य दीपोत्सव एवं हनुमान चालीसा पाठ का शंख ध्वनि के साथ आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय न्यायमूर्ति यस. वी. सिंह, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

दीप प्रज्वलन के पश्चात उपस्थित भक्तों ने सामूहिक रूप से शंखनाद के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें श्री नरेंद्र जी, श्री विजय जी, श्री वीर कृष्ण जी, श्री कृष्ण मनोहर जी, श्री पंकज जी, श्री भारतेन्दु जी, श्री दीपक राणा जी, श्री कमलेश जी, श्री राम जी, मनीष जी, ओम जी, मदनेश जी अनुपम जी तथा वरिष्ठ समाज सेवी श्री सुशील जी तथा प्रशांत सिंह सोम जी प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।

मंदिर परिसर को दीपों की अद्भुत सजावट से सजाया गया था। स्वास्तिक चिन्ह एवं ‘ॐ’ के आकार में सजे दीपों की माला ने पूरे मंदिर को अलौकिक आभा से प्रकाशित कर दिया।

मंदिर की दीवारों पर सजे मिट्टी के दीयों की पंक्तियाँ मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं।
पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में नगर कार्यवाह उग्रसेन जी एवं नगर धर्म जागरण संयोजक श्री संजीव जी की विशेष सक्रियता एवं भूमिका रही।

इस प्रकार हनुमान जयंती का यह पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और एकता का संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button