ब्रेकिंग
अजगरा ईवेंट में द ग्रेट अजगरा डिबेट! मंच पर होंगे जिले के सुपर एट संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका ब्लॉक व मंगरौरा ब्लॉक में बैठके... कान्हा इन्फ्राटेक ग्रुप के नवीन आफिस का उद्घाटन। बकुलाही नदी जल समस्या का प्रकृति नें निकाला समाधान राजा श्रीनिवासप्रसाद सिंह की 108वीं जयंती समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां सम्मानित की गईं। विधायक जी नें गाई कजरी! पूर्व आयुक्त के साथ दिया गुड़िया सम्मान आधुनिकता में नागपंचमी कि फीकी रौनक़ हार के बाद फरार होने के बजाय समर्पण अलग किरदार संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठकें आयोजित। तिरंगे के हर्षोल्लास पश्चात अब भोलनाथ पर हरहरगंगे
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़
Trending

संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

शिवरात्रि पर घर आया था सौरभ, मरीमाई देवस्थान तालाब में मिला शव; पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शुरू की गहन जांच

प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तीन दिन से लापता 22 वर्षीय सौरभ मिश्रा का शव गुरुवार सुबह मरीमाई देवस्थान तालाब में उतराता मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मकसूदन का पुरवा बाबू राय जहांपुर निवासी पारसनाथ मिश्रा का पुत्र सौरभ मिश्रा 16 फरवरी को दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने संग्रामगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
गुरुवार 19 फरवरी की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए बाहर निकले, तो थाना क्षेत्र के पास स्थित मरीमाई देवस्थान तालाब में एक युवक का शव दिखाई दिया। पहचान होने पर शव सौरभ मिश्रा का निकला। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक सौरभ परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मां नीलू मिश्रा और तीन बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक सौरभ दिल्ली में निजी ड्राइवरी का काम करता था और महाशिवरात्रि के अवसर पर घर आया हुआ था। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सौरभ को नशे की लत थी, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है, जबकि गांव में युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

Global भारत न्यूज से अभिषेक पाण्डेय

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button