ब्रेकिंग
भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिला कांग्रेस कार्यालय पर डा० मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

महान अर्थशास्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई l

जिला कांग्रेस कार्यालय पर डा० मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 27 दिसम्बर।

महान अर्थशास्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई l

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि आज हम ऐसे महान व्यक्तित्व का शोक सभा कर रहे हैं जिनके राज में रुपया 30 का दिहाड़ी मजदूर ₹300 की मजदूरी तक पहुंचा, जब पूरा विश्व आर्थिक मंदी की चपेट में था और देश का 47 टन सोना गिरवी था तब भी हमारे देश पर मंदी का प्रभाव नहीं पड़ा l

उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह ने कॉलेज के लेक्चरर से लेकर आरबीआई के गवर्नर, वित्त मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर बेदाग तय किया।

नगर अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व के जाने से जो रिक्तता देश की राजनीति और कांग्रेस की राजनीति में हुई है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती l

पी.सी.सी सदस्य डॉ.प्रशांत देव शुक्ला ने कहा कि हम जनपद प्रतापगढ़ के कांग्रेस जन अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार जनों को सहनशीलता प्रदान करें l

  1. श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से वेदान्त तिवारी,कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, प्रदीप द्विवेदी, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सरोज कश्यप, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नफीस खान, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, अरबाज आलम, राम रतन तिवारी, रानी देवी, अभय किशोर त्रिपाठी, चन्द्रनाथ शुक्ला, अवधराज यादव, मुन्ना यादव, सलमान खान, बेलाल अहमद, प्रेम नाथ शुक्ला, सुधीर तिवारी, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, अब्दुल रहमान, विश्वास सिंह, श्याम शंकर तिवारी, अश्वनी उपाध्याय, शहजाद अहमद, मो. इदरीसी, संदीप सिंह, रामधन यादव, दिनेश तिवारी, अजीत शुक्ला, रवि प्रताप सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button