ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

महेशगंज पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से हुए फरार प्रेमी युगल ,जाने पूरा मामला

फरार युगल को कन्याकुमारी से पकड़कर प्रतापगढ़ लाते वक्त नागपुर में दोनों ने दिया पुलिस को चकमा ,गिर सकती है गाज

 

प्रतापगढ़ ६ जनवरी ,ग्लोबल भारत डेस्क

(प्रतापगढ़ कुंडा) :महेशगंज क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी को लगभग 2 माह पूर्व गांव का एक गैर बिरादरी का युवक अपने साथ बहला फुसला कर भगा लें गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपित और लड़की की बरामदगी नहीं हो पाई थी।

इस मामले को लेकर सवर्ण आर्मी द्वारा थाना के सामने धरना प्रदर्शन किया गया था, जिससे पुलिस हरकत में आई और खोजबीन शुरू की। पुलिस को पता चला कि प्रेमी युगल कन्याकुमारी में हैं।किशोरी के भाई के साथ दरोगा ध्रुव सिंह, महिला आरक्षी नीतू शर्मा और सिपाही हरजीत सिंह की टीम कन्याकुमारी गए थे। लेकिन नागपुर के पास प्रेमी युगल पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गए।
इस मामले को लेकर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि बरामदगी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है, लेकिन प्रेमी युगल के फरार होने की जानकारी फिलहाल अभी तक नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को जल्द से जल्द प्रेमी युगल को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।इस मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को पहले ही प्रेमी युगल को पकड़ना चाहिए था, लेकिन पुलिस की देरी के कारण वे फरार हो गए।
इस मामले में पुलिस को जल्द से जल्द प्रेमी युगल को पकड़ने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि न्याय हो सके।

pratapgarh news

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button