ब्रेकिंग
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स...
उत्तरप्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकप्रतापगढ़मनोरंजनराज्यलाइफ स्टाइलविदेशव्यापार

Baby John Box Office: कितना रहेगा बेबी जॉन का Day 1 कलेक्शन? ‘पुष्पा’ और ‘मुफासा’ से है मुकाबला

Baby John Box Office Collection Prediction: वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बेबी जॉन’ सिनेमाघरों में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। ‘जवान’ जैसी रिकॉर्ड तोड़ फिल्म बना चुके निर्देशक एटली के प्रोडक्शन की इस फिल्म के लिए जमकर एडवांस बुकिंग हो रही है और एक रिपोर्ट के मुताबिक तकरीबन 1 लाख टिकटें अभी तक बुक की जा चुकी हैं और छुट्टी के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म को लॉन्ग वीकेंड का भी फायदा मिलने जा रहा है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सिनेमाघरों में पुष्पा-2 जैसी बड़ी फिल्म पहले से काबिज है, तो ऐसे में वरुण धवन कितनी टक्कर दे पाएंगे।

कितना रहेगा बेबी जॉन का Day 1 कलेक्शन

आंकड़ों की बात करें तो सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि 98 हजार से ज्यादा टिकटें अभी तक एडवांस में बुक की जा चुकी हैं और 9 हजार शोज के साथ फिल्म अभी तक 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। बावजूद इसके कि वरुण धवन को शाहरुख खान जितनी बड़ी ओपनिंग मिलने के चांस कम हैं, फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को ओपनिंग डे पर 4.5 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन मिल सकता है। इसके आगे चीजें काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेंगी कि रिलीज वाले दिन फिल्म को पब्लिक का रिस्पॉन्स कैसा रहता है। बता दें कि यह फिल्म की कमाई के अनुमानित आंकड़े हैं।

इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई फिल्म

वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ के ट्रेलर और टीजर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेकिन अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है तो इसमें देखना यह होगा कि मुफासा और पुष्पा-2 जैसी फिल्मों के बीच यह अपनी अलग जगह बना पाती है या नहीं। फिल्म को अगर पब्लिक का प्यार मिला तो रिलीज वाले दिन धीमी शुरुआत के बावजूद यह वीकेंड के दौरान रफ्तार पकड़ सकती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इससे पहले वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जियो को 5 करोड़ 39 लाख की ओपनिंग मिल चुकी है जो कि अभी तक बताए जा रहे बेबी जॉन के आंकड़े से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button