ब्रेकिंग
कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स...
विदेश

इस्कॉन मंदिर के संत चिन्मय कृष्ण दास को रिहा करने की मांग

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के एक संगठन ने रविवार को हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को तत्काल रिहा करने की मांग की। संगठन का कहना है कि उनके विरुद्ध आरोप झूठे हैं।

इस्कॉन मंदिर के संत चिन्मय कृष्ण दास को रिहा करने की मांग।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

अंतरराष्ट्रीय समाचार, 30 दिसम्बर।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के एक संगठन ने रविवार को हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को तत्काल रिहा करने की मांग की। संगठन का कहना है कि उनके विरुद्ध आरोप झूठे हैं।

इस्कॉन के पूर्व पदाधिकारी दास को 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। उन पर राष्ट्रध्वज का अपमान करने के लिए देशद्रोह का आरोप लगाया गया है।

अदालत में उनके मामले की अगली सुनवाई दो जनवरी को होगी। इस बीच, बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद (बीएचबीसीयूपी) ने एक बयान जारी कर दास को तत्काल रिहा की मांग की।

बीएचबीसीयूपी के कार्यकारी महासचिव मनिंदर कुमार नाथ ने बयान में कहा कि दास समेत 19 लोगों के विरुद्ध लगाए गए देशद्रोह के आरोप झूठे एवं उत्पीड़नकारी हैं। बयान में गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रिहा करने की मांग की गई है। 

गौरतलब है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों और दास की गिरफ्तारी के बाद से नई दिल्ली एवं ढाका के बीच संबंध हालिया हफ्तों में और ज्यादा खराब हो गए हैं।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button