ब्रेकिंग
शिक्षा उन्नति का सरल माध्यम- अपर जिला जज बकरी चोर के गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़ 41 चोरी की बकरियां बरामद प्रत्येक विकास खण्ड से एक विद्यालय को चिन्हित कर आदर्श विद्यालय के रूप चयन मेंं किया जाय- डीएम। नगरीय निकायों को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये- डीएम। बीजेपी राष्ट्रपति पद की गरिमा को लेकर असंवेदनशील- प्रमोद तिवारी जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन करके जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपा। शैक्षिक ढ़ांचे की मजबूती के साथ रामपुर खास में बुनियादी विकास भी दिखाई देगा- मोना मजदूर को पीटने, धमकी देने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकद... राज एग्लो वैदिक विद्यालय में मां सरस्वती का हुआ पूजन- अर्चन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष डा० वी० के० सिंह के त्रयोदशाह में शामिल हुए कांग्रेस जन।

उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव मुकुंद तिवारी व निवर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने तेरहवीं कार्यक्रम में उनके पैतृक गांव अनेहरा, लालगंज पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया।

जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष डा० वी० के० सिंह के त्रयोदशाह में शामिल हुए कांग्रेस जन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 10 जनवरी।

उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव मुकुंद तिवारी व निवर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने तेरहवीं कार्यक्रम में उनके पैतृक गांव अनेहरा, लालगंज पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया।

राष्ट्रीय महासचिव व सांसद वायनाड प्रियंका गांधी वाड्रा जी का शोक संवेदना पत्र भी स्व. डॉ.वी.के.सिंह जी के ज्येष्ठ सुपुत्र विपिन सिंह को सौंपा गया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने पत्र के माध्यम से उनके परिवारजनों से कहा कि स्वर्गीय डॉ वी.के सिंह जी की मृत्यु की सूचना से अत्यंत कष्ट पहुंचा, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और आपको तथा आपके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। कहा कि उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता l

उनके सुपुत्र विपिन सिंह से फ़ोन पर वार्ता करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा मोना जी ने कहा कि डा० वी० के० सिंह मेरे विधानसभा क्षेत्र व मेरे परिवार के सदस्य थे और खाटी कांग्रेसी थे,उनका इतनी जल्दी हम सबको छोड़कर जाना प्रतापगढ़ कांग्रेस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है l

उन्होंने कहा कि डॉ.वी.के.सिंह कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे, हमेशा कांग्रेस के लिए जिए, कांग्रेस के लिए लड़े और कांग्रेस में ही रहते हुए ही उनका निधन हो गया।

तेरहवीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ लाल जी त्रिपाठी, निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष कार्यालय प्रभारी वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, सुरेश मिश्रा, राम रतन तिवारी और अभय किशोर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और टाइम्स ग्रुप के पत्रकार रहे हैं, जो आजकल 'ग्लोबल भारत न्यूज' से जुड़कर राज्य संवाददाता के रूप में लेखन कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button