ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों के लिव-इन को मिली सुरक्षा, पुलिस को ... जूनियर बार एसो० पुरातन का मतदान हुआ संपन्न1834 मतदाताओं ने किया मतदान,कल होगी मतगणना जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन। प्रतापगढ़: यूपी बोर्ड परीक्षा का शंखनाद; 166 केंद्रों पर 1.02 लाख परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम, जोनल मज...
उत्तरप्रदेशझाँसी

झाँसी के एसएसपी ऑफिस में दरोगा और सिपाही भिड़े, हुई जमकर मारपीट

झाँसी के एसएसपी ऑफिस में दरोगा और सिपाही भिड़े, हुई जमकर मारपीट

झाँसी के एसएसपी ऑफिस दरोगा और सिपाही में हुई जमकर मारपीट

झाँसी के एसएसपी ऑफिस के बाहर दरोगा और सिपाही में जमकर लात घुसे चले साथ ही एक दूसरे में गाली गलौज भी चलती रही. मामला झांसी एसएसपी ऑफिस का है जहां पर एसपी ऑफिस में तैनात सिपाही अनुज कुमार और दरोगा संदीप यादव में किसी बात को लेकर ऑफिस में बहस हो गई वहाँ मौजूद लोगों ने एक दूसरे को झगड़ा करने से रोका तो दोनों लोग बाहर आ गए और एक दूसरे को गाली गलौज करने लगे, बात इतनी बढ़ गई की दोनों एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे यह सब देख वहां भीड़ लग गयी. तभी ऑफिस से पुलिस कर्मी बाहर आए और एक दूसरे को छुड़ाने की कोशिश करने लगे लेकिन दोनों लोग आपस में मारपीट करते रहे किसी तरह दोनों लोगों को अलग किया गया।

दोनों लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते नजर आए, दरोगा का आरोप है कि सिपाही अनुज कुमार एक काम करने के लिए रुपयों की माँग करता है, पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है.

इस पूरे मामले में सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि पुलिस कार्यालय में सब इंस्पेक्टर और सिपाही में बाद विवाद की सूचना मिली थी जानकारी की गई तो पता चला कि एसआई संदीप यादव महोबा जीआरपी में तैनात है सिपाही अनुज कुमार रीडर कार्यालय में तैनात है यह दोनों पुलिस कॉलोनी में पड़ोसी हैं किसी बात को लेकर इनका विवाद हुआ है इस घटना का संज्ञान लेकर अनुशासन तोड़ने और जनता में पुलिस की छवि को धूमिल करने के लिए एसपी जीआरपी महोदय को एक रिपोर्ट प्रेषित की गई है और सिपाही के खिलाफ भी आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए है।

Jhansi Sp office
Jhansi sp office

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button