ब्रेकिंग
अनदेखी से नाराज़ किसानों का बिगड़ा सब्र, एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत हाईवे पर मौत का तांडव: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, दंपती जिंदगी की ज... ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार शिक्षा के नाम पर धंधा: प्रतापगढ़ में धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता के स्कूल, जिम्मेदार मौन रिश्वत का खेल बेनकाब!” बाघराय CHC में ₹50 हजार लेते बीपीएम अमित मिश्रा रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस क... दबंगों का कहर: घर में घुसकर दंपति पर लाठी- डंडों से हमला , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा ह... आसमान बरसता रहा… और खेत में किसान की पूरी मेहनत चुपचाप भीगती रही अचानक थम गई रेल की रफ्तार!” कानपुर रूट पर 42 दिन का ब्रेक, इंटरसिटी-पैसेंजर बंद, कुंडा–मानिकपुर–ऊंचा... संग्रामगढ़ में जियो टावर के जनरेटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी — बड़ी लापरवाही का आरोप
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़। संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे से लटकता मिला 22 वर्षीय युवक का शव,मचा हड़कम्प

लीलापुर थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार के पास नीम के पेंड से लटकता मिला दिवाकर सिंह का शव

प्रतापगढ़,19 फरवरी। लीलापुर थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार में बुधवार सुबह एक युवक का संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कम्प मच गया।

मृतक की पहचान 22 वर्षीय दिवाकर सिंह के रूप में हुई है। वह साहबगंज बाजार में स्थित पूर्व प्रधान रामचंद्र मोदनवाल की मिठाई की दुकान पर रहकर काम करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5 बजे दिवाकर शौच के लिए खेतों की ओर गया था। कुछ घंटों बाद सूचना मिली कि उसका शव साहबगंज बाजार के पश्चिम दिशा में स्थित खेतों में एक नीम के पेड़ से लटकता मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है। फिलहाल पुलिस हत्या या फिर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि दिवाकर किसी भी प्रकार की तनाव में नहीं था, लेकिन अचानक से उसका शव पेंड से लटकता मिला है । पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने बताया कि दिवाकर एक अच्छा लड़का था और उसकी आत्महत्या की खबर सुनकर सभी हैरान हैं। पुलिस ने आगे की जांच के लिए एक टीम गठित की है और जल्द ही आत्महत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।

Pratapgarh news
प्रतापगढ़। संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे से लटकता मिला 22 वर्षीय युवक का शव,मचा हड़कम्प

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button