ब्रेकिंग
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया विधानमंडल नेता “मोना मिश्रा” का जन्मदिवस

मोना के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ० नीरज ने भीषण गर्मी से बचाव हेतु गरीब मोची भाइयों व पंचर बनाने वाले भाइयों को छाता भेंट किया

प्रतापगढ़। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में रामपुर खास की लोकप्रिय विधायक एवं सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनकी लम्बी उम्र की कामना व दीर्घायु जीवन के लिए इस भीषण गर्मी से बचाव हेतु गरीब मोची भाइयों व पंचर बनाने वाले भाइयों को छाता भेंट किया गया, उसके उपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया।

वीडियो – जिला कांग्रेस कार्यालय प्रतापगढ़।

उसके उपरांत एक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी व संचालन नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि अपने पिता प्रमोद तिवारी के पदचिन्हों पर चलते हुए आराधना मिश्रा मोना, रामपुर खास विधानसभा की बगिया को सजाने व संवारने का कार्य बखूबी कर रही है वे जनपद ही नहीं प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं को सदन में जोरदार तरीके से सिर्फ उठाती ही नहीं बल्कि अपनी आवाज बुलंद करके मनवाती भी है, वे हमेशा गरीबों, शोषितों, वंचितों, महिलाओं के लिए सदन से लेकर सड़क तक आवाज उठाती रहती है l

कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला व नगर अध्यक्ष इरफान अली ने संयुक्त रूप से कहा कि मा.श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी भी अपने पिता राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी जी की तरह ही एक अजेय योद्धा है रामपुर ब्लॉक से लगातार तीन बार निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख रहीं, जब से विधानसभा का चुनाव लड़ रहीं है लगातार विपरीत परिस्थिति में भी तीसरी बार कांग्रेस से विधायक का चुनाव जीत रही है और नेता कांग्रेस विधानमंडल दल उत्तर प्रदेश के पद को सुशोभित कर रही है l
इस अवसर पर मुख्य रुप से कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप, जिला सचिव अभय प्रताप सिंह,अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा, यश द्विवेदी,सिटी अध्यक्ष इमरान खान, धर्मराज सिंह, प्रदीप यादव,नगर प्रभारी संजय इश्तियाक, बेलाल अहमद, श्याम शंकर तिवारी, अश्वनी उपाध्याय, रवि प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button