ब्रेकिंग
साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पट्टी में चर्चित गोलीकांड में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज जेल

फरार इनामिया घोषित ब्लॉक प्रमुख सहित 4 आरोपियों की तलाश जारी

पट्टी में चर्चित गोलीकांड में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज जेल

फरार इनामिया घोषित ब्लॉक प्रमुख सहित 4 आरोपियों की तलाश जारी

प्रतापगढ। पट्टी में हुई गोलीकांड प्रकरण का बुधवार को एएसपी शैलेंद्र लाल ने पुलिस लाइन के सई कॉम्प्लेक्स में खुलासा क़िया।उन्होंने बताया की मामले में कुल 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया की 25-25 हज़ार के दो इनामी शिवम पांडेय,विपिन पांडेय को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है जबकि मंगलवार को प्रकाश में आए नाम जय प्रकाश उर्फ चंदू, हरीश जैसवाल और अखिलेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया था। सभी पांचों आरोपियो को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

पूरा मामला-– थाना पट्टी पुलिस ने दिनदहाड़े भूमि विवाद में हुई फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 25-25 हजार के इनामी दो अभियुक्तों – शिवम पांडेय और विपिन उर्फ विकास पांडेय को चांदा पट्टी रोड, महरूफपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया है। यह दोनों अभियुक्त पूर्व से हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित थे। इससे पूर्व इसी मामले में तीन अन्य आरोपियों – जयप्रकाश मौर्य, हरीश जायसवाल, और अखिलेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 2 नामजद और तीन प्रकाश में आए अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एएसपी ने बताया की इनामी अपराधी ब्लाक प्रमुख सुशील सिंह की लाइसेंसी पिस्टल निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट भेजी गई और घटना में प्रयुक्त 9 वाहन (SUV, बाइक, ट्रैक्टर) बरामद किया गया है। जबकि अन्य फरार अभियुक्तों पर भी 25-25 हजार का इनाम घोषित है।फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमें गठित है।

बाइट–शैलेन्द्र लाल ( एएसपी )

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button