ब्रेकिंग
मेरा युवा भारत केंद्र' द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ। समरसता को सुदृढ़ करेगा 'मेरा गांव मेरा तीर्थ' अभियान: आलोक पांडेय मानिकपुर थाने में चोरी के आरोप में लाए गए युवक ने लॉकअप में कटा अपना गला घटना के बाद एसपी ने थानाध्... सद्भावना व संस्कृति की परम्परा के साथ राष्ट्रीयता है प्रकाश पर्व का संदेश- प्रमोद तिवारी। त्रिवेणी, हरिशंकरी और पंचवटी का पौधारोपण किया गया। माधवनगर में हनुमान जयंती कार्यक्रम आयोजित। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने दीपावली पर्व पर जनपदवासियों को दी शुभकामनायें सनातन धर्म पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत- राजा भइया बच्चों के मध्य आयोजित हुआ रंगोली प्रतियोगिता डीएम एवं एसपी ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत शहर के विभिन्न चौराहों का किया निरीक्षण
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

सनातन धर्म पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत- राजा भइया

प्रतापगढ़ के परानूपुर में आनंद पांडेय के यहां चल रही राजन जी महाराज की राम कथा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया पहुंचे।

सनातन धर्म पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत- राजा भइया

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 18 अक्टूबर।

प्रतापगढ़ के परानूपुर में आनंद पांडेय के यहां चल रही राजन जी महाराज की राम कथा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया पहुंचे।

उन्होंने राम कथा का श्रवण किया और आयोजक को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

राजा भइया ने कहा कि आज सनातन धर्म पर कई तरह के हमले हो रहे हैं और दुख की बात यह है कि हिंदू समाज चुप बैठा है।

उन्होंने कहा कि कहीं शोभायात्राओं पर पथराव होता है, तो कहीं सोशल मीडिया पर हमारे धर्म का मजाक उड़ाया जाता है।

उन्होंने कश्मीरी पंडितों के पलायन का जिक्र करते हुए कहा कि धीरे-धीरे हमारे धर्म को कमजोर करने की कोशिश हो रही है।

राजा भइया ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण ने भी जरूरत पड़ने पर शस्त्र उठाए थे, इसलिए हमें भी अपने धर्म की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने दक्षिण भारत की कुछ पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे खुलकर सनातन धर्म का विरोध कर रही हैं।

राजा भइया ने स्वामी करपात्री जी को प्रतापगढ़ का गौरव बताया और कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए हर सनातनी को सोशल मीडिया से लेकर हर मंच पर आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें अब चुप नहीं रहना चाहिए और अपने धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए। राजा भइया के इस बयान से सनातन धर्म के अनुयायियों में जोश भर गया है।

कथा आयोजक आनंद पांडेय ने कहा हा कि आज सौभाग्य की बात है कि राजा भइया आए हुए है, जैसे शबरी श्रीराम भगवान का इंतजार कर रही थी, उसी तरह हम अपने परिवार के मुखिया और कथा के संरक्षक राजा भइया का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कई लोगों ने मुझसे कहा कि इतने बड़े कथा का आयोजन कैसे सफल होगा, तो मैंने बताया कि कथा के संरक्षक हमारे परिवार के मुखिया राजा भइया के आशीर्वाद से आयोजन सफल होगा।

इस दौरान राष्ट्रीय कथावाचक देवब्रत जी महाराज, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा, प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख कुंडा वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह बछरौली, पूर्व प्रमुख विहार प्रफुल्ल सिंह डब्बू, प्रमुख विहार पति राम चंद्र सरोज, प्रमुख बाबागंज पति राम यश सरोज, डॉ मानवेंद्र द्विवेदी, नीलमणि सिंह दरोगा, लवलेश तिवारी बउआ प्रधान जहानाबाद, सज्जन शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज प्रधान उतरार विनोद , सत्यम मिश्रा नई बाजार, लकी सिंह रोर, रंग बहादुर सिंह, पवन सिंह धनगढ, शुभम सिंह भदरी, बब्बन सिंह, विवेक प्रताप सिंह, संजय सिंह बछरौली, सुमित तिवारी फूलमती, नीतीश पांडेय राज, छात्र नेता प्रांजल त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button