ब्रेकिंग
पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों के लिव-इन को मिली सुरक्षा, पुलिस को ... जूनियर बार एसो० पुरातन का मतदान हुआ संपन्न1834 मतदाताओं ने किया मतदान,कल होगी मतगणना
Global भारत न्यूज़Uncategorized

एसपी प्रतापगढ़ ने कुंडा थाना प्रभारी को उत्तम सेवा के लिए दिया प्रशस्ति पत्र

कुंडा में नशे के सिंडीकेट की तोड़ी कमर क्राइम कंट्रोल और जाम से दिलाया निजात कार्यों से जन प्रतिनिधि भी संतुष्ट

एसपी प्रतापगढ़ ने कुंडा थाना प्रभारी को उत्तम सेवा के लिए दिया प्रशस्ति पत्र

कुंडा में नशे के सिंडीकेट की तोड़ी कमर क्राइम कंट्रोल और जाम से दिलाया निजात कार्यों से जन प्रतिनिधि भी संतुष्ट

 

प्रतापगढ़, कुंडा में तैनात थाना प्रभारी अवन दीक्षित को एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और शाबाशी दी। कुंडा में अपनी तैनाती के चंद दिनों के भीतर थाना प्रभारी ने दिखा दिया कि पूरे मनोयोग और निष्पक्षता से अगर सेवा कार्यों को अंजाम दिया जाए तो किसी भी स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। इंस्पेक्टर दीक्षित ने एक तरफ जहां मादक पदार्थों के फैले जाल की कमर तोड़ दिया तो वहीं दूसरी तरफ आवारा हो चुकी कुंडा की यातायात व्यवस्था पर भी नियंत्रण किया। बेतरतीब वाहन पार्क करने वालों, लापरवाही से चलाने वालों तक को टाइट किया और परिणाम आज कुंडा में जाम नहीं लगता है जिससे न सिर्फ राहगीर बल्कि व्यापारी भी राहत की सांस ले रहे है।

अपने छोटे से कार्यकाल में थाना प्रभारी ने साबित कर दिया कि अगर थाना प्रभारी अपने पर आ जाए तो क्या संभव नहीं है। कुंडा के व्यापारियों ने, समाजसेवियों और आम जन मानस को जब सूचना मिली तो सभी खुश नजर आए और आपस में चर्चा करते देखे गए कि थाना प्रभारी अवन दीक्षित जैसा होना चाहिए।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button