ब्रेकिंग
घरेलू गैस के दाम कम करे सरकार:ज्योत्सना सिंह बाघराय पुलिस की कारस्तानी: परिजन लगा रहे थे हत्या का आरोप, लिख दिया मारपीट का मुकदमा प्रतापगढ़: पारा हमीदपुर में मां-बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिले शव छात्रों की समस्याओं पर एन एस यू आई ने कुलपति से वार्ता किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,14 मार्च को राष्ट्रीय लो... पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ... आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल
Uncategorized
Trending

घरेलू गैस के दाम कम करे सरकार:ज्योत्सना सिंह

सपा महिला सभा ने रसोई गैस की अनुपलब्धता को लेकर सरकार को घेरा, सौंपा ज्ञापन

प्रतापगढ़। रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में सपा महिला सभा ने मोर्चा संभाला। महिला सभा की जिलाध्यक्ष और पूर्व ब्लाक प्रमुख शांती सिंह के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने हाथों में सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट से लेकर अंबेडकर चौराहे तक मार्च किया। इस दौरान महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा नेत्री ज्योत्सना सिंह ने कहाकि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। जो महिलाएं कभी घर से बाहर नहीं निकली थीं उन्हें गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। जिन महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत सरकार ने चूल्हे से निजात दिलाने का वायदा किया था उन्हीं महिलाओं का धुएं से दम घुट रहा है। महिला सभा जिलाध्यक्ष शांती सिंह ने कहाकि भाजपा सरकार में प्रत्येक वर्ग परेशान हो गया है। हमने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर रसोई गैस की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने, रसोई गैस की बढ़ाई गई कीमतों को कम करने तथा मंहगाई पर लगाम लगाने की मांग की है। यदि हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो महिलाएं सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी। इस दौरान जिला महासचिव राज कुमारी सरोज, लाल मति सरोज महिला सभा विधान सभा उपाध्यक्ष , रानी जायसवाल नगर पालिका महासचिव महिला सभा, पूजा मौर्य नगर पालिका कोषाध्यक्ष, गीता बीडीसी, निशा, राजेश्वरी यादव विधान सभा जिला सचिव समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

घरेलू गैस की उपलब्धता के लिए प्रदर्शन करतीं सपा महिला सभा की महिलाएं

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button