ब्रेकिंग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कुंडा में नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने पीड़ितों के पोंछे आंसू घरेलू गैस के दाम कम करे सरकार:ज्योत्सना सिंह बाघराय पुलिस की कारस्तानी: परिजन लगा रहे थे हत्या का आरोप, लिख दिया मारपीट का मुकदमा प्रतापगढ़: पारा हमीदपुर में मां-बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिले शव छात्रों की समस्याओं पर एन एस यू आई ने कुलपति से वार्ता किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,14 मार्च को राष्ट्रीय लो... पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ... आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कुंडा में नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ सौरभ पांडेय उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कुंडा में नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 18 मार्च।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ सौरभ पांडेय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक पांडेय और संचालन जिला कार्यवाह अजेय मिश्रा ने किया ने किया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डा0 सौरभ पाण्डेय ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति, राष्ट्र और धर्म पर गर्व करना चाहिए हमारा सौभाग्य है कि हम सब संघ के स्वयंसेवक हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा जन्म भारत भूमि में हुआ है। आद्य सर संघचालक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार स का जन्मदिन भी है| जिन्होंने संघ जैसे संगठन की स्थापना कर हिंदू समाज को एकजुट करने का कार्य किया है|

डॉक्टर सौरभ पांडेय ने कहा कि आज के दिन नव वर्ष का आरंभ होता है |नव वर्ष नई चेतना और प्रकृति के साथ समन्वय स्थापित करने का समय है |

उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए|

इस अवसर पर कुंडा नगर में पथ संचालन हुआ | सैकड़ो की संख्या में उपस्थित स्वयंसेवक बंधुवों पर इस अवसर पर स्थान स्थान पर पुष्प वर्ष भी हुई|

कार्यक्रम में जिला प्रचारक सूरज, अशोक जी नगर संघ चालक, सह जिला कार्यवाह शिवम, विभाग सेवा प्रमुख विनोद, धर्मजागरण प्रमुख रामकृष्ण, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, हरि ओम मिश्र, राजन मिश्र, भूपेन्द्र पाण्डेय, उदय शंकर पाण्डेय, अंकित मिश्र, मुनीश,भानू, अम्बुज, विशाल, सौरभ, अनिल, उमा लाल तिवारी सहित सैंकड़ो संघ के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button