ब्रेकिंग
29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कुंडा तहसील के अधिवक्ताओं ने किया तालाबंदी,की नारेबाजी

अधिवक्ता की पिटाई के मामले में नही हुई कार्यवाही,पुलिस पर पिटाई का आरोप

अधिवक्ताओं का हड़ताल(प्रतापगढ़. कुंडा. ) । कुंडा तहसील में प्रेक्टिस करने वाले अधिवक्ता के साथ हुए दुर्व्यवहार और पिटाई के मामले से नाराज साथी अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कुंडा तहसील में तालाबंदी की और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया ।

साथी के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर आठवें दिन भी रिपोर्ट नहीं दर्ज होने से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील में जमकर हंगामा किया। दफ्तरों में तालाबंदी करने के साथ ही अधिकारियों कर्मचारियों को बैठने नहीं दिए, तहसील परिसर की दुकानों को भी बंद कराया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए घंटों प्रदर्शन किया।

दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप कुमार त्रिपाठी, महामंत्री दयाशंकर मिश्रा की अगुवाई में अधिवक्ता शुक्रवार को एकत्र हुए। वकील अखिलेश यादव के साथ दो जनवरी को पुलिस के दुर्व्यवहार को लेकर आठवें दिन में भी रिपोर्ट नहीं दर्ज किए जाने को लेकर हंगामा किया। एसडीएम सीओ समेत तहसील के सभी कार्यालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों को बाहर कर तालाबंदी किया। तहसील के दुकानों को भी बंद कराया, पूरे तहसील परिसर में घूमकर पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद, एसडीएम-सीओ होश में आओ के नारे लगाते रहे।

तहसील गेट के सामने सड़क पर काफी देर प्रदर्शन किया, जिससे सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि कार्रवाई होने तक आंदोलन आर-पार होगा। इस मौके पर उमाकांत निर्मल, रवि कुमार श्रीवास्तव, कौशलेश पांडेय, राजकुमार दुबे, कमलाकांत, अमन केसरवानी, मोनू, एस.एन.यादव, जेपी सिंह, अरुण कुमार आदि बड़ी तादाद में अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button