ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द... आत्मा की अमरता एवं देह की नश्वरता के ज्ञान ने भारतीयों को बनाया कालजई: ओम प्रकाश नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश भगवान शिव की आराधना सदैव कल्याणकारी: सम्पूणार्नंद जी स्कूल में घुसकर शिक्षकों संग किया दुर्व्यवहार, जताया आक्रोश
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, ‘नपुंसकता’ और खूनी धमकी!”प्रतापगढ में एफआईआर

चंदौली के सदर एसडीएम दिव्या ओझा के पिता ने दर्ज कराया SDM दामाद अनुपम मिश्रा एफआईआर

उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर आ रही है। जहाँ कानून के रखवाले ही आपस में भिड़ गए हैं। प्रतापगढ़ में दो SDM के बीच छिड़ी इस जंग ने पूरे यूपी को हिला कर रख दिया है। एक पत्नी जो खुद SDM है, उसने अपने SDM पति पर ऐसे आरोप लगाए हैं जिसे सुनकर रूह कांप जाए। दहेज के लिए करोड़ों की मांग, जानलेवा हमला, ब्लैकमेलिंग और यहाँ तक कि नपुंसकता छिपाने जैसे आरोप! आखिर क्या है इस हाई-प्रोफाइल विवाद की पूरी हकीकत? देखिए हमारी इस खास रिपोर्ट में।”

यह मामला यूपी के प्रतापगढ़ का है, जहाँ चंदौली में तैनात SDM दिव्या ओझा के पिता प्रतापगढ के दाहिला मऊ निवासी निशाकान्त ओझा ने अपने दामाद SDM अनुपम मिश्रा के खिलाफ प्रतापगढ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। लेकिन यह महज एक पारिवारिक झगड़ा नहीं है।

तहरीर के मुताबिक, शादी के पहले से ही 20 करोड़ रुपये और लग्जरी गाड़ियों की डिमांड शुरू हो गई थी। सगाई से लेकर शादी तक, करीब 28 लाख नकद, 40 लाख के जेवर और 7 लाख का सामान दिया गया। लेकिन लालच की आग शांत नहीं हुई।”

आरोप है कि 7 दिसंबर 2025 की रात, पति अनुपम मिश्रा और उनकी मां ने मिलकर दिव्या पर जानलेवा हमला किया। उनका गला दबाने की कोशिश की गई और उनके सिर व पीठ पर गंभीर चोटें आईं। पिता ने साक्ष्य के तौर पर पुलिस को ऑडियो रिकॉर्डिंग और मेडिकल रिपोर्ट भी सौंपी है।”

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा की भतीजी एसडीएम दिव्या ओझा की शादी 1 दिसंबर 2020 को प्रयागराज के ADA कॉलोनी निवासी एसडीएम अनुपम मिश्रा के साथ पूरे धूमधाम के साथ हुई थी।

वर्तमान में दिव्या ओझा चंदौली के सदर तहसील में तैनात हैं। अनुपम मिश्रा की तैनाती पीडीडीयू नगर तहसील में है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

“हैरान करने वाली बात यह है कि एफआईआर में नपुंसकता और ब्लैकमेलिंग का भी जिक्र है। आरोप है कि अनुपम मिश्रा ने अपनी शारीरिक कमजोरी छिपाई और जब दिव्या ने वंश बढ़ाने की बात की, तो उनके साथ मारपीट की गई। यही नहीं, दिव्या के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। तांत्रिक क्रियाओं के जरिए उन्हें पागल घोषित करने की साजिश भी रची गई।”

सबसे चौंकाने वाला खुलासा तो यह है कि आरोपी SDM अपनी पत्नी को यह कहकर डराता था कि ‘मर्डर करना हमारे खून में है’, और इसके लिए वो अपने ननिहाल के पुराने हत्याकांडों का हवाला देता था। फिलहाल, प्रतापगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। सवाल यह है कि अगर सूबे के बड़े अधिकारियों के घर में ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा?

Sdm vs sdm
Anupam mishra sdm

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button