ब्रेकिंग
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों... राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी "सोहगौरा" को राष्ट्रीय "हिन्दी भक्त सम्मान" 2026 उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पक... आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित 29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पूर्व विधायक की अध्यक्षता में रानीगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है-- धीरज ओझा।।

पूर्व विधायक की अध्यक्षता में रानीगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। आज विधानसभा क्षेत्र रानीगंज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मंडल रानीगंज में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा की अध्यक्षता में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक शामिल हुए।

पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में भारत माता के गगनभेदी जयघोष और हाथों में लहराते तिरंगे के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।इस अवसर पर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्या, जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी , शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा, रानीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुप्ता , मंडल प्रभारी रुचि केसरवानी,मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।हर घर तिरंगा—हर दिल तिरंगा! 🇮🇳
भारत माता की जय

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button