ब्रेकिंग
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठकें आयोजित। तिरंगे के हर्षोल्लास पश्चात अब भोलनाथ पर हरहरगंगे संस्कार एजुकेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर बिखरे देशभक्ति के रंग। स्वतंत्रता दिवस पर फीनिक्स पलासियो में आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर पाइप बैंड की शानदार प्रस्तुति। हम कितना आजाद हुए स्वाधीनता दिवस पर विशेष स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर "एक शाम वतन के नाम" का आयोजन, एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन एवं क्र... पर्शल डिलीवरी के नाम पर साइबरठगी का अंतराज्यीय गिरोह! गिरफ्तार रात 12 बजे ही प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में फहरा दिया था तिरंगा 🇮🇳 बिना पंजीयन स्कूल वाहनों पर चलेगा फेज 2 का चाबुक डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा की बैठक सम्पन्न,
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठकें आयोजित।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जनपद प्रतापगढ़ में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए विभिन्न ब्लॉकों में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठकें आयोजित।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 16 अगस्त।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जनपद प्रतापगढ़ में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए विभिन्न ब्लॉकों में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।

बैठकों में AICC ऑब्जर्वर श्री प्रमोद सहवाग ने प्रमुखता से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

AICC ऑब्जर्वर श्री प्रमोद सहवाग ने कहा कि कोई भी जमीनी कांग्रेसी पदाधिकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त को रात्रि 8:00 बजे तक हैl

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य केवल पदों का गठन करना नहीं, बल्कि गांव, ग्रामसभा, बूथ और मंडल स्तर तक एक मजबूत, सक्रिय और संघर्षशील संगठन तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के बीच निरंतर सक्रियता से ही कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आपसी समन्वय और पूरी निष्ठा के साथ संगठन निर्माण में जुटने का आह्वान किया।

बैठकों की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने किया और संचालन पूर्व प्रत्याशी एवम जिला उपाध्यक्ष प्रशान्त सिंह प्रिंशु ने किया। उन्होंने संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है।

15 अगस्त 2026 को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के गौरा ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष श्री चरण सिंह यादव के नेतृत्व में नई कोट बाजार, सुवांसा में तथा शिवगढ़ ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल के नेतृत्व में बीजेमऊ ग्रामसभा में बैठक आयोजित हुई।

16 अगस्त 2026 को विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष श्री रविन्द्र मिश्र के नेतृत्व में सरस्वती बाल विद्या मंदिर, नौबस्ता के प्रांगण में तथा मांधाता ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष मो. असलम के नेतृत्व में सनराइज मैरिज हॉल, मांधाता में बैठक आयोजित की गई।

बैठकों में PCC ऑब्जर्वर श्री हरिकेश त्रिपाठी ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा, विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रशांत सिंह प्रिशु, जिला उपाध्यक्ष इंद्रानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ला, राम शिरोमणि वर्मा, रवि भूषण सिन्हा, संजय पाण्डेय, रंग बहुदार सिंह, उमेश तिवारी, लल्लन सिंह, वेद तिवारी, नागेंद्र पांडेय, संतोष मिश्रा, विनय मिश्रा, राहुल मिश्रा, बैजनाथ यादव,मकसूद अली, बसंत नारायण शुक्ल, तरुण शुक्ल, माता प्रसाद मिश्र, योगेश यादव, संदीप त्रिपाठी, दिलीप गौतम, मुन्ना लाल यादव एवं आशीष यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button