प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय विपक्ष पर जमकर हमला बोला
भाजपा नेता योगेश मिश्रा योगी ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री को उपहार स्वरूप गदा देकर सम्मनित किया

रानीगंज में प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय विपक्ष पर जमकर हमला बोला
गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। रानीगंज में भाजपा नेता योगेश मिश्र योगी के नेतृत्व में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कुंडा की रामकथा को लेकर अखिलेश यादव के बयान से लेकर सपा-कांग्रेस के गठबंधन तक, मंत्री ने हर मुद्दे पर योगी सरकार का पक्ष रखा।

प्रतापगढ़ के रानीगंज में भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश मिश्र के नेतृत्व में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा नेता योगेश मिश्रा योगी ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को उपहार स्वरूप गदा देकर सम्मनित किया और माल्यार्पण किया।इस दौरान पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता,पूर्व विधायक धीरज ओझा समेत भाजपा के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने मंच से विपक्ष पर सीधा हमला बोला।मंत्री ने सबसे पहले प्रतापगढ़ में होने वाली रामकथा और धीरेंद्र शास्त्री के आने पर अखिलेश यादव के बयान का जवाब दिया।उन्होंने कहा कीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है और जो कानून तोड़ेगा, उसका ऐसा इंतजाम किया जाएगा कि सात पुश्तें भी उसे याद रखेंगी।मंत्री ने कहा कि जब-जब राम रहे, तब-तब रावण भी रहे और उन्होंने मारीज बनकर सनातनियों को ठगने का काम किया। लेकिन आज सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है, जो ऐसे लोगों को सबक सिखा रही है। इसके बाद मंत्री मनोज पांडेय ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रहे गठबंधन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा की ये दो बेजोड़ और अलग-अलग भावनाओं का गठबंधन है। ये गठबंधन ही बेमेल है और कितना भी कोई गठबंधन कर ले,2027 में भाजपा प्रचंड बहुमत में सरकार बनाने जा ही है।मंत्री ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज विकास, सम्मान और सनातन एक साथ चल रहा है। जैसे गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम होता है।सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।




