ब्रेकिंग
हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े- डीएम।

डीएम एवं एसपी ने महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत बाबा घुइसरनाथ धाम का किया निरीक्षण

डीएम एवं एसपी ने महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत बाबा घुइसरनाथ धाम का किया निरीक्षण

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़ ।

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत बाबा घुइसरनाथ धाम का निरीक्षण किया। बाबा घुइसरनाथ धाम पर जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान दिया जाये।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाये। मन्दिर की व्यवस्थाओं की निरन्तर निगरानी करते रहेगें यदि किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत हो तो उसका निस्तारण भी करायें। मन्दिर परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रहें जिससे श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में कोई दिक्कत न होने पाये। मेले में सुरक्षा व्यवस्था, वैरीकैडिंग, फायर बिग्रेड, नदी के किनारे नाव व गोताखोर आदि की व्यवस्थाओं को देखा एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होने बाबा घुइसरनाथधाम में 30वॉ राष्ट्रीय एकता महोत्सव में आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने मन्दिर परिसर की सुरक्षा एवं पार्किंग की व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि मेले की गतिविधियों पर नजर रखी जाये, यदि किसी भी अराजक तत्व द्वारा कोई अफवाह फैलायी जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। मेला क्षेत्र में निर्धारित स्थलों पर वैरीकेडिंग और वाहनों के पार्किंग हेतु पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं कहा कि महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मंदिर प्रांगण में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाबा घुइसरनाथ धाम में पूजा-अर्चना किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी लालगंज नैन्सी सिंह, सीओ लालगंज राम सूरत सोनकर व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button