ब्रेकिंग
तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया। अवधी के कवि निर्झर प्रतापगढ़ी की कविताओं पर लघु शोध प्रबन्ध। दो महीने से मानदेय नहीं, सड़क पर उतरे NHM कर्मी महंगाई और बेरोजगारी पर मोदी सरकार ले आये श्वेतपत्र- प्रमोद तिवारी आईएमए प्रतापगढ़ ने विश्व रक्त चाप दिवस पर स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया। प्रभारी मंत्री ने प्रतापगढ़ में प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के प्र... तथ्य छिपाने पर सख्त हुआ उच्च न्यायालय, ठोंका 1 लाख का जुर्माना 
उत्तरप्रदेशगोण्डा

आलमारी का ताला तोड़कर ₹10 लाख की चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

आलमारी का ताला तोड़कर ₹10 लाख की चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

आलमारी का ताला तोड़कर ₹10 लाख की चोरी, मामले में सामने आई पुलिस की लापरवाही, पीड़ित परिवार ने एसपी से की शिकायत

गोंडा, 02 जनवरी 2025
ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र में एक चोरी की घटना में पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। दुबे पूरवा बनगई निवासी बृजेश द्विवेदी ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि 30/31 दिसंबर की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर अलमारी में रखे लगभग 10 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली।

पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी की घटना में हार, मांग टीका, कान की बाली, मंगलसूत्र, सुई धागा, पायजेब, पायल, बच्चों का कड़ा, बिछिया और गुल्लक में रखे लगभग ₹15000 भी चोरी हो गए। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई अभियोग पंजीकृत नहीं हुआ है।

इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश राय ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इससे इलाके में आक्रोश फैल गया है और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित परिवार ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है।

Gonda news
Gonda news

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button