ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद प्रयागराज इकाई की बैठक 27 जून को। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नागपुर में 5 जुलाई को। निर्झर प्रतापगढ़ी ने खोजा प्राचीन पांडुलिपियां। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा... स्वामी करपात्री महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु मां बेल्हा देवी धाम में योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्... प्रतापगढ़ वृद्धाश्रम में केक काटकर और भोजन-फल वितरण करके मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन। 'समग्र चेतना महोत्सव' में धर्म, राष्ट्र, प्रकृति और समाज पर हुआ गहन मंथन। देश भर में सवर्ण संग्राम यात्रा निकालने की तैयारी। यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई।

जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन एन आई सी के मीटिंग हाल में हुआl बैठक के उपरांत 8 सूत्रीय मांग पत्र जिला अधिकारी महोदय को सौंपा गया l

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 19 मार्च।

जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन एन आई सी के मीटिंग हाल में हुआl बैठक के उपरांत 8 सूत्रीय मांग पत्र जिला अधिकारी महोदय को सौंपा गया l

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता माननीय श्री राहुल गांधी जी के उठाए गए सवाल पर चुनाव आयोग द्वारा दिनांक-18/03/2025 को आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र को जोड़े जाने के लिए आदेश का एक पत्र जारी किया है, जिसका स्वागत इंडिया गठबंधन के साथियों ने किया l

श्री त्रिपाठी ने जिला अधिकारी को दिए ज्ञापन में मांग किया कि प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोहंग पट्टी ग्रामसभा में गिधारा गांव के लोगों को सई नदी होने की वजह से वोट देने के लिए 15 किलोमीटर घूमकर गिधारा, बैजलपुर, बिहारगंज, ककरहा, जगेशरगंज, लोहांगपट्टी जाकर वोट देना पड़ता है, जिससे वोट प्रतिशत बहुत कम हो जाता है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार काशीराम कॉलोनी, भोरई का पुरवा में मतदाताओं का नाम न तो शहर में है और न ही गांव में है। उन्होंने अनुरोध किया कि कृपया जांच कराकर वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाए जाने हेतु आदेश देने का कष्ट करे l

उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक बूथ पर नाम बढ़ाने व घटाने के लिए प्रमुख त्योहारों के आसपास जैसे होली दीपावली एवं ईद में वोटर लिस्ट के लिए कैंप लगाया जाए ताकि जो लोग रोजी रोजगार के चक्कर में घर से दूर रहते हैं उनका भी नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जा सके l

बैठक में जनपद के सभी उप जिलाधिकारी सहित इंडिया गठबंधन के साथी समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, सपा कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उपाध्याय, बसपा से सादिक अली सहित उपस्थित रहे l

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button