ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री द्वारा"नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के शुभारंभ का लखनऊ में वर्चुअल प्रसा... प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

गरीब परिवार को मिला सहारा, जीवन में खुशियों की उम्मीद जागी,डीएम ने दिए मदद के निर्देश 

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पाण्डेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की

गरीब परिवार को मिला सहारा, जीवन में खुशियों की उम्मीद जागी,डीएम ने दिए मदद के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पाण्डेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ । रानीगंज क्षेत्र के पूरनपुर पटखान गांव निवासी कुशल चंद्र शुक्ल का परिवार गरीबी और अभाव में जीवन यापन कर रहा था । पत्नी की बीमारी और तीन बेटियों की शिक्षा संकट के बीच यह परिवार टूटे-फूटे मकान में कठिनाई झेल रहा था । सामाजिक उपेक्षा का शिकार यह परिवार तब चर्चा में आया, जब सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पाण्डेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, और बच्चों की पढ़ाई व हरसंभव मदद का जिम्मा लिया ।

यह मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने इसे संज्ञान में लेते हुए पीड़ित परिवार को कैंप कार्यालय बुलाया । परिजनों की व्यथा सुनने के बाद डीएम ने दो दिनों के भीतर परिवार को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश, सम्बंधित अधिकारियों को दिए । इसमें आवास, स्वास्थ्य सुविधा, बच्चों की पढ़ाई और जमीन आवंटन भी शामिल है । हाकिम का यह कदम न सिर्फ एक जरूरतमंद परिवार को राहत देने वाला है, बल्कि प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का एक उदाहरण भी है ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button