ब्रेकिंग
गाजियाबाद की 'अविश्वसनीय' घटना: तेरहवीं के अगले दिन जिंदा लौटा बेटा, जिस शव का किया था अंतिम संस्कार... राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद भारत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर फूटा जनाक्रोश। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद प्रयागराज इकाई की बैठक 27 जून को। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नागपुर में 5 जुलाई को। निर्झर प्रतापगढ़ी ने खोजा प्राचीन पांडुलिपियां। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा... स्वामी करपात्री महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु मां बेल्हा देवी धाम में योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्... प्रतापगढ़ वृद्धाश्रम में केक काटकर और भोजन-फल वितरण करके मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पुलिस और स्पेशल टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों के पैर में लगी गोली

प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। फतनपुर थाना क्षेत्र के गीता नगर कैलीडीह रोड पर पुलिस और स्पेशल टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

घायल बदमाशों में संतोष यादव और अजय लोना शामिल हैं। दोनों को पहले सीएचसी गौरा और फिर जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया। संतोष यादव पर जौनपुर और प्रतापगढ़ में डकैती, चोरी, हत्या का प्रयास समेत 8 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अजय लोना पर अंबेडकरनगर, जौनपुर और प्रतापगढ़ में हत्या, डकैती समेत 22 मुकदमे दर्ज हैं।

मौके से गिरफ्तार किए गए अन्य दो बदमाशों में मनोज यादव और कैफ हैं। मनोज यादव पर जौनपुर और प्रतापगढ़ में 7 मुकदमे दर्ज हैं। कैफ पर प्रतापगढ़ में चोरी के 3 मामले दर्ज हैं।

एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए। अभियुक्तों से एक पिकअप, 3 भैंस, 1 पड़िया बरामद की गई है। घायल अजय लोना से एक तमंचा और संतोष यादव से एक बोर तमंचा भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button