ब्रेकिंग
गाजियाबाद की 'अविश्वसनीय' घटना: तेरहवीं के अगले दिन जिंदा लौटा बेटा, जिस शव का किया था अंतिम संस्कार... राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद भारत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर फूटा जनाक्रोश। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद प्रयागराज इकाई की बैठक 27 जून को। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नागपुर में 5 जुलाई को। निर्झर प्रतापगढ़ी ने खोजा प्राचीन पांडुलिपियां। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा... स्वामी करपात्री महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु मां बेल्हा देवी धाम में योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्... प्रतापगढ़ वृद्धाश्रम में केक काटकर और भोजन-फल वितरण करके मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन।
Global भारत न्यूज़धर्म और संस्कृतिप्रतापगढ़

पाराशर जी की भागवत कथा के समापन दिवस में पहुंचे राजा भैया के बड़े सुपुत्र बड़े राजा कुंवर शिवराज प्रताप सिंह 

दिलेरगंज में चल रही भागवत कथा का भव्य समापन, अंतिम दिन उमड़ी भक्तों की भीड़ दिखाई पड़ी सनातन की ताकत

पाराशर जी की भागवत कथा के समापन दिवस में पहुंचे राजा भैया के बड़े सुपुत्र बड़े राजा कुंवर शिवराज प्रताप सिंह 

 

दिलेरगंज में चल रही भागवत कथा का भव्य समापन, अंतिम दिन उमड़ी भक्तों की भीड़ दिखाई पड़ी सनातन की ताकत

 

प्रतापगढ़, कुंडा विधानसभा क्षेत्र के दिलेरगंज में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन दिवस के दिन डॉ श्याम सुंदर पाराशर की कथा सुनने राजा भाई के बड़े सुपुत्र बड़े राजा शिवराज प्रताप सिंह दिलेरगंज पहुंचे। सोमवार को राजा भैया खुद भी कथा सुनने के लिए दल बल के साथ आए थे। राजा भैया से मुलाकात करने पाराशर जी महराज राजा भैया के निवास स्थान बेंती कोठी आए थे।कथा के समापन दिवस पर मंगलवार को दिलेरगंज गांव में अदभुत भीड़ उमड़ पड़ी, हजारों की संख्या में लोग भाव विह्वल होकर पाराशर जी के मुखार बिंद से कथा सुनते रहे।

बताते चलें कि प्रतापगढ़ जनपद से पाराशर जी महराज का विशेष अनुराग रहा है। अपनी कथा के दौरान श्री महराज जी ने ये बाते बताई कि प्रतापगढ़ के लोगों की चले तो उनकी कथा लगातार यहीं होती रहे। कथा आयोजक गुल्लू मिश्रा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया कि सनातन धर्मियों की व्यापक उपस्थिति से यह लगा ही कि नहीं कि कथा सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में हो रही है। जनसत्ता दल के नेताओं, क्षेत्रीय प्रबुद्ध जन, स्थानीय पुलिस प्रशासन और मीडिया कर्मियों ने भागवत कथा में जो रुचि दिखाई वो अविस्मरणीय रहेगा। आयोजक ने कथा व्यास पाराशर जी महराज, पं त्रिपुरारी नाथ शुक्ला का विशेष आभार जताया। इस मौके बड़े राजा शिवराज प्रताप सिंह, प्रफुल्ल सिंह डब्बू पूर्व प्रमुख बिहार, कथाव्यास आचार्य देवव्रत जी महराज, आचार्य अतुल जी महराज,पूर्व प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य बब्लू सिंह, कुंडा ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह, राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, बिहार के ब्लॉक प्रमुख राम चंद्र सरोज, नीरज सिंह डीहा, जित्तू सिंह प्रधान, सज्जन शुक्ला प्रधान, विजय पांडे, डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, विनय अग्रवाल, रमा शंकर शुक्ला, ज्ञानेंद्र मिश्रा, पत्रकार विनोद मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, आनंद शुक्ला, संदीप साहू, दिनेश पाल, समेत भारी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button