ब्रेकिंग
ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक... वृद्धजनों का सम्मान उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों क...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने देखा अजगरा का पुरातत्व संग्रहालय

इस दौरान संग्रहालय के संस्थापक डॉ.राजेश कुमार पाण्डेय उर्फ 'निर्झर प्रतापगढ़ी' ने उन्हें अवशेषों के मिलने के स्थान व स्थिति-परिस्थिति के बारे में जानकारी दिया।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने देखा अजगरा का पुरातत्व संग्रहालय

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 16 मई।

इस दौरान संग्रहालय के संस्थापक डॉ.राजेश कुमार पाण्डेय उर्फ ‘निर्झर प्रतापगढ़ी’ ने उन्हें अवशेषों के मिलने के स्थान व स्थिति-परिस्थिति के बारे में जानकारी दिया।

टीम ने प्रतापगढ़ जनपद के यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल अजगरा स्थित निर्झर प्रतापगढ़ी पुरातत्व एवं लोक -कला संग्रहालय में सुरक्षित रखे गये हजारों वर्ष पुराने अनेक प्रकार व विभिन्न कालों के सिक्कों, प्रस्तर व मिट्टी की मूर्तियों, औजारों, खिलौनों, मृद्भांडों,
मुहरों, अलंकृत -अनलंकृत
ईंटों, पांडुलिपियों, एवं जीवाश्मों
के अवलोकन किया।

पुरातत्व सामग्री के परीक्षण हेतु भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सारनाथ मंडल की टीम ने श्री श्याम लाल क.सहा.सचिवालय एवं आशीष कुमार यादव एम.जे.यस.के नेतृत्व में अजगरा पौराणिक स्थल, पौराणिक सरोवर, व संग्रहालय का विधिवत अवलोकन कर संग्रहालय के भवन विस्तार एवं पुरावशेषों की सुरक्षा हेतु शीशे के आधुनिक शोकेस होने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान संग्रहालय के संस्थापक डॉ.राजेश कुमार पाण्डेय उर्फ निर्झर प्रतापगढ़ी ने उन्हें यह भी बताया कि शासन या किसी एन.जी.ओ.से अभी तक इस संग्रहालय को किसी प्रकार की वित्तीय मदद नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि देखने आने वालों से भी कोई शुल्क न लेकर इसका खर्च वे स्वयं वहन करते हैं।

पुरातत्वविदों की टीम ने ने उनके इस संग्रह कार्य, संरक्षण एवं निःस्वार्थ योगदान की सराहना किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button