ब्रेकिंग
श्रमिक चेतना के प्रतीक स्व.रघुवीर सिंह पवन की रचना 'लाल सितारा' का हुआ लोकार्पण। मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श... अजगरा पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन पांडुलिपियों का परीक्षण। स्वास्थ्य के क्षेत्र में में डाॅ. अलका तिवारी का योगदान अविस्मणीय- एसडीएम प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जेठवारा में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, हत्या की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

जेठवारा में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा अपमान का बदला लेने के लिए कातिल बना युवक

प्रतापगढ़। खबर प्रतापगढ़ से हैं जहां जेठवारा पुलिस ने बीते दिनों दूध लेते जाते समय युवक कैफ की हुई हत्या का खुलासा किया है। जेठवारा पुलिस और एसओजी ने हत्या करने वाले आरोपी प्रिंस पटेल और एक बाल अपचारी को बकुलाही नदी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

घटना के शीघ्र खुलासे एवं शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एसपी ने दिए थे निर्देश-

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय के नेतृत्व में एवं क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्वेक्षण में थाना जेठवारा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह और स्वाट टीम प्रभारी सुनील कुमार यादव और टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान मुखबिर के सूचना पर हत्या में वांछित अभियुक्त प्रिंस पटेल और एक बाल अपचारी को बकुलाही नदी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया किया गया वही आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद स्टील की सॉकर रॉड, एक लोहे की रॉड,1 पैर का चप्पल,1 जोडी जूता व एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया।

पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया-

पूछताछ में प्रिंस पटेल व बाल अपचारी से हत्या के बारे मे पूछा गया तो अपने गलती की माँफी मांगते हुये बताया कि वह दोनों ने ही प्लानिंग बनाकर गाँव के हसन उर्फ कैफ को मार डाला था।क्योंकि कैफ मुझे गाँव के लड़को के सामने जलील करता रहता था। गाली गलौज व मारता पीटता भी था और मुझे मेरे पिता के गवई नाम गहरू लेकर चिढ़ाता था । करीब एक महीने पहले मुझे किसी बात को लेकर मारा भी था । जिससे मैं तंग आकर बदला लेने के लिए हमने उसे जान से मार दिया। हम दोनों ने कैफ को एक लोहे की ठोस रॉड लिया था तथा अनिल पटेल मोटरसाइकिल के अगले साकर की पाइप लिये था । उसी से मारा था। घटना स्थल से घटना के दिन बरामद एक अदद संदिग्ध हवाई चप्पल के बारे मे पूछा गया तो प्रिंस ने बताया कि साहब हवाई चप्पल मेरी थी । कैफ को मारने के दौरान मेरी उससे हाथापाई हुई थी । जिसमें मेरे दाहिने पैर की चप्पल पैर से निकल गयी थी । तथा दूसरे पैर की चप्पल भागते समय खेत में ही छूट गयी थी। घटना में प्रयुक्त रॉड को बरामद कराने के बारे में तो बताया कि कैफ को मारने के बाद हम दोनों पीछे खेत की ओर भागे थे । हम दोनों ने सरसों के खेत से निकलने के बाद भागते हुए गेहूँ के खेत मे फेक दिया था।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button