ब्रेकिंग
कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स...
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कृपालु महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला

छात्राओं को दी गई सरकार की महिला सुरक्षा की जानकारी

कृपालु महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला

 

छात्राओं को दी गई सरकार की महिला सुरक्षा की जानकारी

 

प्रतापगढ़, कुंडा पुलिस ने आज कृपालु महिला महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया। पाठशाला में महिला सुरक्षा संबंधित सभी जानकारी और उपयोगी फोन नंबर दिया गया और उसके संदर्भ में व्यापक जानकारी दी गई ताकि विपरीत हालत में बच्चियां इनका प्रयोग करके सुरक्षित महसूस कर सकें। क्षेत्राधिकरी सर्किल कुंडा, प्रभारी निरीक्षक थाना कुंडा व एंटीरोमियो टीम द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई जिसमें सरकार द्वारा चलाई गई हेल्पलाइन नंबर वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्प लाइन 112, चाइल्ड हेल्प लाईन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102,108, साइबर अपराध 1930 आदि नंबरों की जानकारी दीं गई व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाए मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्टीय पोषण योजना, निराश्रित महिला योजना आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी दीं गई व उनकी समस्याओं के बारे मे पूछा गया।

थाने पर बने महिलाहेल्प डेस्क व थाने का सीयूजी नंबर 9454404115 आदि की जानकारी दी गई। मौके पर छात्राओं की मौखिक समस्याओं के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button