ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न।
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का होली मिलन समारोह सम्पन्न

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद प्रयागराज मंडल का होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से स्थानीय सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक डा० राजकुमार मिश्रा थे।

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का होली मिलन समारोह सम्पन्न

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रयागराज, 22 मार्च।

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद प्रयागराज मंडल का होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से स्थानीय सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक डा० राजकुमार मिश्रा थे।

समारोह के मुख्य अतिथि वाराणसी हिन्दू विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो गिरीश चंद त्रिपाठी रहे और अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय वैश्य ने की।

होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रो० गिरीश चंद त्रिपाठी ने कहा कि हमारे उत्सव या त्योहार जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं।

राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य व उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव नवल किशोर ने कहा कि विचार एक छोटे से बीज की तरह होते हैं जो समय के साथ एक बड़े वृक्ष का रूप ले लेते हैं। ऐसी स्थिति में हमें सदैव अच्छे विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

समारोह को पूर्व सह जिला विद्यालय निरीक्षक एस एन चौरसिया, पूर्व प्रधानाचार्य व प्रदेश महामंत्री एस पी तिवारी, डॉ राज कुमार मिश्रा, अशोक कुलश्रेष्ठ, बृजेश शर्मा, डॉ सुषमा त्रिपाठी, लल्लू प्रसाद त्रिपाठी, पी पी सिंह, योगेंद्र सिंह, डॉ रघुराज सिंह आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य दुर्ग विजय यादव, डा० संतोष शुक्ला, दीपक पांडेय, अवधेश सिंह, लवकुश सिंह, करुणा कांत त्रिपाठी, हरिश्चंद्र पटेल, मान सिंह, भानु प्रकाश, श्याम मोहन, जय प्रकाश वर्मा, रेखा वर्मा, अनुज कुमार पांडेय, जगदीश प्रसाद, अनूप कुमार पांडेय, महेंद्र कुमार पांडेय सहित प्रयागराज मंडल के सैकड़ों प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन प्रधानाचार्य डॉ निरंजन सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ रघुराज सिंह ने किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button