ब्रेकिंग
आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित 29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

ब्लाक पट्टी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया आयोजन

आगामी 22 फरवरी को मुख्यालय पर मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का होगा आयोजन-- सचिव जिला विधिक 

ब्लाक पट्टी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया आयोजन

आगामी 22 फरवरी को मुख्यालय पर मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का होगा आयोजन– सचिव जिला विधिक 

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कमल पाण्डेय के मार्गदर्शन में विकास खंड पट्टी के ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी द्वितीय ने कहा कि कमजोर वर्गों के लिए निशुल्क विधिक सहायता का प्रावधान किया गया है, वही कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु भी पात्र व्यक्ति विधिक सेवा प्राधिकरण से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी को जनपद मुख्यालय पर मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन होने जा रहा है जिसमें लोगों को निशुल्क विधिक सहायता के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों को जिनकी कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच बनी है का प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जायेंगे। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा ,सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्र ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से लोगों के अधिकारों तक पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। इस अवसर पर तहसीलदार पट्टी पवन कुमार सिंह ने लोगों को राजस्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता इंद्र प्रसाद तिवारी द्वारा निशुल्क विधिक सहायता की पात्रता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। पीएलवी मुनीन्द्र प्रताप भारती द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य की पात्रता एवं लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। लोगों के प्रति आभार खंड विकास अधिकारी पट्टी राजीव पाण्डेय ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम प्रकाश पाण्डेय प्रभारी लीगल एड क्लीनिक तहसील पट्टी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी कोतवाली पट्टी आनंद भदौरिया, वरिष्ठ पैनल व्यवस्था बिंदेश्वरी प्रसाद बिंदु पाठक, बसंत लाल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत विजय राज, सहायक विकास अधिकारी राकेश कुमार, मोहम्मद शमीम, पीएलवी शीला देवी, रवि पटेल, हुश्ननारा बानो, कुसुम गौतम, खुशबू, नाजरीन आदि लोग मौजूद रहे।
——————–
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button